खाईखेड़ा पहुंचे भाजपा नेता शिवान सैनी, मुआवजा दिलाने में निभाई भूमिका

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के साथ चले तनाव के बीच जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में मारे गये गांव खाईखेड़ा के साहिब और उनकी भतीजी को जम्मू कश्मीर सरकार ने मुआवजा का ऐलान किया, पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि जल्द से जल्द मुहैया कराये जाने के लिए युवा भाजपा नेता शिवान सैनी ने गांव पहुंचकर स्थानीय प्रशासन और जम्मू कश्मीर सरकार तक बात कर व्यवस्था कराने में भूमिका निभाई।

ककरौली थाना क्षेत्र के गंाव खाईखेड़ा निवासी शाहिद के दो पुत्र साहिब और तौहीद करीब 15-20 साल से परिवार के साथ जम्मू कश्मीर में ही कामकाज कर रहे थे। दोनों भाई कश्मीर के राजौरी में किराये के मकान पर रह रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव के कारण नौ मई की रात में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में बम गिरने के कारण सहन में सो रहे साहिब और उनकी छह साल की भतीजी आयशा की मौत हो गई। 11 मई को शव गांव में आने पर दोनों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

इसी बीच युवा भाजपा नेता शिवान सैनी भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए दुख जताया। उन्होंने मौके पर ही जम्मू कश्मीर सरकार में मंत्री सतीश शर्मा से बात की और साहिब एवं आयशा की मौत के कारण पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा घोषित मुआवजा राशि तत्काल उपलब्ध कराने के लिए सहयोग मांगा। इसके साथ ही उनके द्वारा मौके पर ही एसडीएम जानसठ जयेन्द्र सिंह और सीओ जानसठ डॉ. रविशंकर को भी पीड़ित परिवार की मदद स्थानीय प्रशासन और सरकार से जो भी हो सकती हो, कराने के लिए कहा। एसडीएम जानसठ को पीड़ित परिवार के बैंक खातों की डिटेल और अन्य जानकारी जम्मू कश्मीर सरकार को जल्द से जल्द भिजवाने के लिए भी उन्होंने कहा, ताकि परिवार को मुआवजा राशि जल्द ही उपलब्ध कराई जा सके। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की युवा प्रतिभा को अब रोजगार मिलेगा अपने शहर में

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तजुर्बे पर भारी पड़ा युवा जोश, अम्मार और मनीष जीतेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, बैठक के बाद डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीमा विस्तारित क्षेत्र के नागरिक काट रहे चक्करजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »