यादगार-शानदार पारी खेलकर मुजफ्फरनगर से विदा हुए एडीएम नरेन्द्र बहादुर

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर साढ़े तीन साल के कार्यकाल में एक यादगार और शानदार प्रशासनिक पारी खेलने वाले नरेन्द्र बहादुर सिंह का स्थानान्तरण जनपद लखीमपुर खीरी होने पर उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा चौधरी चरण सिंह सभागार में भावपूर्ण विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विदाई समारोह में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सहायक आयुक्त स्टाम्प मुजफ्फरनगर वीर सिंह एवं अन्य अधिकारी और समस्त कलक्ट्रेट कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकम मंे पीसीएस अफसर नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा जिले में बिताये गये कार्यकाल की सभी ने एक स्वर में प्रशंसा की। कहा गया कि एक ऐसे व्यक्तित्व को विदाई देने के लिए एकत्रित होने, उनके कार्य, सोच और नेतृत्व द्वारा सभी अधिकारी एवम् कर्मचारी को प्रेरित करने, इनके अनुशासन सादगी और कार्यकुशलता से कार्यों को सम्भालने ओर निर्णायक सोच, दूरदर्शिता और जनता के प्रति संवेदनशीलता सभी को याद रहने के वक्तव्य का सम्बोधन करते हुए अपने कार्यकाल मे कठिन से कठिन परिस्थितियो मे भी जिस धैर्य और सूझबूझ से कार्य किया है वह हम सब के लिए एक मिसाल है। एडीएम नरेन्द्र बहादुर के व्यवहारिक ज्ञान, नेतृत्व की क्षमता और सहयोगी स्वभाव ने कार्यस्थल का एक परिवार जैसा बना दिया है।

इसे भी पढ़ें:  आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने किया तीसरे मोर्चे का गठन

कार्यकम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियांे द्वारा गर्व के साथ कहा गया कि हमने एक सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरक व्यक्तिव्य के साथ काम किया यह हमारा सौभाग्य रहा है। कार्यक्रम मे उपस्थित जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा अपनी शुभकामनाये देते हुए हर पडाव पर इनके लिए सफलता और सम्मान लेकर आने के साथ धन्यवाद कर एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाये दी गयी। कार्यक्रम में कर्मचारी संघ शाखा अध्यक्ष अम्मार हैदर, और सचिव मनीष शर्मा ने सभी का आभार जताया। 

इसे भी पढ़ें:  घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया जश्ने आजादी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए व बोनसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भारतीय पेंशन मंच ने शहरी विकास के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को किया सम्मानित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, मुजफ्फरनगर सहित 127 एसडीएम अफसरों का ट्रांसफरजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »