MUZAFFARNAGAR-कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को गहन मंथन

मुजफ्फरनगर। जिला कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी निरीक्षण करते हुए नव निर्माण शुरू कराने से पहले नए दफ्तर के डिजाइन और उसके मुख्य द्वार की साइड जगह आदि को लेकर गहन मंथन किया। इसके लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था से दो दिनों में दो साइड से अलग अलग नक्शा बनाकर पेश करने के लिए कहा है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चर्चा भी की।

जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट करीब दो सौ साल पुराना है। अंग्रेजी काल में ही यहां पर कलक्टर कार्यालय निर्मित हुआ था, जो 27 अगस्त 2023 तक चलता रहा। इस दिन जिलाधिकारी कार्यालय के बराबर में बने विश्राम गृह की छत अचानक ही भरभरा कर गिर जाने के बाद इसे और इसी भवन में बराबर वाले कमरे में चल रहे एडीएम वित्त कार्यालय को बंद कर दिया गया था। भवन के जर्जर होने की रिपोर्ट आने के बाद 26 अक्टूबर 2023 को पूरा भवन ही ध्वस्त करा दिया गया था। इसके बाद डीएम कार्यालय जिला पंचायत सभागार और एडीएम कार्यालय एनआईसी भवन में चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत ने किया सिंधु जल संधि रोकने का विरोध

नए भवन के निर्माण के लिए प्रभारी अधिकारी नजारत सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप की देखरेख में लोक निर्माण विभाग ने 2.60 करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया था। 29 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के सचिव द्वारा नए डीएम दफ्तर के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करते हुए धनराशि जारी कर दी गई। शासन ने नया जिलाधिकारी कार्यालय बनवाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड को कार्यदायी संस्था नामित किया है और 2 करोड़ 24 लाख 57 हजार रुपये की राशि भी विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।

अब नए भवन के निर्माण के लिए लोनिवि प्रांतीय खंड के एक्सईन अनिल राणा और जेई अरविंद कुमार जुटे हुए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरूवार और अब शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण करते हुए नए भवन के डिजाइन और निर्माण को लेकर कुछ सुधार के निर्देश दिये। पुराने नक्शे के साथ ही उन्होंने एक्सईएन लोक निर्माण को निर्देश दिए कि वो आर्किटेक्ट से दो अलग डिजाइन और नक्शे भी बनवायें। इसमें एक भवन का मुख्य द्वारा पूर्ववत रखने के साथ ही दूसरी साइड से मुख्य द्वार बनाया जाये। प्रभारी अधिकारी नजारत विकास कश्यप ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा ने नए भवन के निर्माण के लिए कुछ सुधार के निर्देश दिये हैं, इसी को लेकर आज फिर से विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। यह भवन दो मंजिला बनाया जाना है, नीचे डीएम और ऊपर एडीएम का दफ्तर बनेगा। जेई अरविंद कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आर्किटेक्ट को बुलवाकर भूमि की पैमाइश करते हुए नए भवन के निर्माण में सभी संभानाओं को शामिल करते हुए नक्शा बनाने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के बाद जिला पंचायत सभागार में डीएम ने सभी के साथ मीटिंग भी की। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एक्सईएन अनिल राणा, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई अरविंद कुमार, नाजिर सुभाष राठी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA---22 को जिले में सभी कुछ रहेगा बंद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सीसामऊ-जहां सपा कर रही थी दोबारा चुनाव की मांग, वहीं मिली जीतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मोदी के नेतृत्व से भारत को मिला आत्मनिर्भरता का सबलः कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत ने किया सिंधु जल संधि रोकने का विरोधजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »