बिन पानी बिलबलाये लोग, परेशान महिलाओं ने टाउनहाल में किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में भी शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और पानी के संसाधन दुरुस्त करने में पालिका विफल नजर आ रही है। शुक्रवार को पानी की आपूर्ति शहर के कई इलाकों में बाधित रहने से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हुई। मिमलाना रोड पर तो कई दिनों से पानी की आपूर्ति बंद होने से परेशान महिलाओं ने अपने बच्चों को साथ लेकर टाउनहाल पहुंचकर प्रदर्शन किया, लेकिन उनको समस्या समाधान के लिए कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं मिला।

शहर में पानी की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। हैंडपम्प और वाटर कूलर भी खराब अवस्था में व्यवस्था का मुंह चिढ़ा रहे हैं। शहर के मौहल्ला लद्दावाला, महमूदनगर, सरवट, मिमलाना रोड, रामपुरी, खालापार सहित कई क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी परेशानी से जूझ रहे लोगों का गुस्सा फूट रहा है। मिमलाना रोड पर मंदिर वाली गली में निवास करने वाले परिवार कई दिनों से पेयजलापूर्ति नहीं होने से परेशान हैं। शुक्रवार को दर्जनों महिलाएं अपने बच्चों को लेकर टाउनहाल पहुंची और कई जगह जाकर पानी नहीं आने की परेशानी को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उनको वहां पर कोई भी अधिकारी नहीं मिला। ईओ कार्यालय पर इन महिलाओं ने प्रदर्शन किया और रोष जताते हुए बताया कि तीन चार दिनों से गली में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल

महमूदनगर के अरशद अब्बासी ने बताया कि चार दिनों से टंकियों में पानी नही आ रहा। भीषण गर्मी में पानी ना आने से बड़ी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक केवल शाम को ही पानी आ रहा था, लेकिन अब दो दिनों से वो भी बंद है। लद्दावाला निवासी जीशान मलिक ने बताया कि कई दिनों से आपूर्ति बाधित है, शुक्रवार को सुबह से ही पानी नहीं आया, नलकूप संख्या 38 मौहल्ले में सप्लाई होती है, कोई सुनवाई शिकायत के बाद भी नहीं होती है। लोगों ने पालिकाध्यक्ष से समाधान की मांग की। जलकल विभाग के जेई जितेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि क्षेत्र में सभी नलकूपों को पूरी क्षमता के साथ तय समय में चलाया जा रहा है। जनरेटरों का प्रयोग भी विद्युत आपूर्ति बंद रहने पर किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर लाइन में प्रेशर कम होने के कारण पानी नहीं पहुंच पाने की शिकायत पर भी लगातार भ्रमण कर समाधान किया जा रहा है। शुक्रवार को भी कई क्षेत्रों से शिकायत आने पर काम किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  डीएम ऑफिस पर मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, हड़कम्प

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने के संबंध में उनको भी शिकायत प्राप्त हुई है। इसी को लेकर उनके द्वारा जलकल एई और जेई को टीमों के साथ समस्याग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। बताया गया कि पाइपलाइन में प्रेशर कम रहने तक टेल वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत बन रही है। उनको प्रेशर ठीक करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गर्मी में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई जयंती-नगरपालिका ने किया महिला कर्मियों को सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खंगाली गई पूरी ट्रेनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवबन्द के प्रागंण में स्थापित 50 बेड अस्पताल एवं नये ओ०पी०डी० कक्ष का

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »