प्रेमी भतीजे के लिए पति का कत्ल, फोन में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियो

कानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में धीरेंद्र पासी की हत्यारोपी पत्नी रीना प्रेमी सहित बचने के लिए बेहद शातिर चाल चलती रही, लेकिन पुलिस पूछताछ से वह टूट गई। पहले जहां एक भी मोबाइल न होने की बात रटती रही, फिर उसने दो मोबाइल होने की बात कबूल कर ली। एक मोबाइल साढ़ पुलिस ने घर से बरामद कर लिया है जबकि घटना के दो दिन बाद दूसरे मोबाइल को सिम सहित घर के पीछे बने तालाब में फेंकने की बात कबूली थी। मंगलवार दोपहर साढ़ पुलिस तालाब में रस्सी में चुंबक बांधकर मोबाइल की तलाश करती रही, लेकिन हाथ नहीं लगा। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की आरोपी पत्नी रीना के घर से मिले मोबाइल में गूगल से डाउनलोड किए गए 55 पोर्न वीडियो गैलरी में मिले हैं। कई मोबाइल नंबर नेमकोड से सेव हैं। उसके प्रेमी भतीजे सतीश का भी मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। दोनों बरामद मोबाइल फोन से डिलीट वाइस मैसेज, फोटोग्राफ, वीडियो, कॉल रिकार्ड को रिकवर करने के लिए फॉरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जा रहा है। तालाब का पानी निकलवा कर फेंके गए मोबाइल को भी बरामद करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी की चाहत में पति को दर्दनाक मौत देने वाली शातिर पत्नी रीना ने घर के अंदर वाले बाथरूम के पाइप को प्लेट हटाकर कपड़े ठूंस कर बंद कर दिया था। मृतक धीरेंद्र की मां चंद्रावती समेत पड़ोस की महिलाओं ने बताया कि मंगलवार सुबह बाथरूम में पानी भरने से बंद पड़ी नाली को साफ किया गया तो घर के बाहर नाली में पानी के साथ खून भी बहता दिखा। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी साढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने नाली और घर के अंदर बाथरूम का निरीक्षण किया और उसमें अभी पानी न डालने की हिदायत दी। मंगलवार दोपहर मृतक धीरेंद्र पासी के घर के पीछे तालाब में जब पुलिसकर्मी फेंके गए मोबाइल को ढूंढ रहे थे, उसी समय मृतक धीरेंद्र पासी की मां चंद्रावती आंखों में आंसू भरे बैठी दिखीं। उसके पास पड़ोस की महिलाएं भी मौजूद थीं। अमर उजाला से बात करते हुए बुजुर्ग मां चंद्रावती कहती है कि घटना की रात बहू रीना ने जल्दी खाना खवाय दीन्हेसि, खटिया बिछा के कूलरौ लगा दीन्हेसि। हम बहुरिया की चाल का भांपे न पाईन। जान जाती तो पूरी रात न सोउतिन। तौ हमार बउवा आज जीवित होत। अब बहुरिया का जीवनभर जेलय मा राखेव, आए न पावै। बात करते-करते बुजुर्ग मां फूट-फूट कर रोने लगी। जिसे पुलिसकर्मी ने समझाकर चुप कराया।

इसे भी पढ़ें:  एथलीट की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  इंस्पेक्टर महावीर के गुडवर्क से मायूस चेहरों पर आई मुस्कानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एथलीट की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  महिला सुरक्षा की मांग लेकर धरने पर बैठी क्रांतिकारी शालू सैनीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »