गुदड़ी के लाल-मुजफ्फरनगर के नये सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर

मुजफ्फरनगर। पीसीएस पंकज प्रकाश राठौर को शासन ने प्रमोट करते हुए मुजफ्फरनगर जनपद में नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया है। वो मेरठ में एसीएम द्वितीय के पद पर कार्यरत थे। पंकज प्रकाश राठौर का जीवन आर्थिक संकट, चुनौती और संघर्ष से भरी पूरी कहानी रहा है। उनका पीसीएस सेवा में चयन भी एक कुछ कर गुजरने की जिद का फल रहा। शादी के बाद वो तैयारी में जुटे और बेटी के मायूस चेहरे से मिलती रही प्रेरणा ने उनको आज इस मुकाम तक पहंुचाया है। वो संघर्षशील पुत्र, जिम्मेदार पति और आदर्श पिता होने के साथ ही एक संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी हैं।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शुक्रवार को पीसीएस अफसरों का तबादला किया गया। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर में तैनात सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को प्रोन्नत करते हुए गाजियाबाद में एडीएम सिटी बनाया गया तो उनके स्थान पर मेरठ में एसीएम द्वितीय के पद पर कार्यरत पंकज प्रकाश राठौर को प्रमोट करते हुए मुजफ्फरनगर भेजा गया।

पंकज प्रकाश राठौर मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद में लखीमपुर के निवासी हैं। उन्होने पीसीएस-2016 की परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर संघर्ष से सफलता का परचम लहराते हुए युवाओं को प्रेरित किया। साल 2019 बैच के पीसीएस अफसर के रूप में आज उनकी पहचान होती है। प्रशिक्षण के उपरांत पंकज राठौर को सितम्बर 2019 में सीतापुर जनपद में डिप्टी कलक्टर के रूप में तैनात किया गया। यहां पर वो करीब सवा तीन साल कार्यरत रहे और एसडीएम महोली व एसडीएम सिधौली के पद पर काम करते हुए अपनी एक खास पहचान बनाई। सीतापुर से उनको शासन ने नवम्बर 2022 में मेरठ जनपद में डिप्टी कलक्टर के पद पर तैनात किया। यहां उनके द्वारा एसडीएम सरधना और एसीएम ब्रह्मपुरी तथा एसीएम द्वितीय मुख्यालय के पद पर कार्य किया। मेरठ में भी पंकज राठौर ने करीब ढाई साल का कार्यकाल पूर्ण किया। शनिवार को मेरठ से उन्होंने चार्ज छोड़ दिया है। अब सोमवार को वो मुजफ्फरनगर जनपद में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर चार्ज लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल-लैपटॉप सहित वस्तुएं चोरी होने पर अब जीडी में इंट्री जरूरी : डीजीपी

पिता की चाहत-सरकारी नौकरी में जाना है

पंकज राठौर के पिता सिंचाई विभाग में कार्यरत रहे। उन्होंने 2003 में लखीमपुर के राजकीय विद्यालय से 12वीं की। इसके बाद बीटेक किया और इंजीनियर बनने का सपना पूर्ण हो गया, उनके द्वारा करीब पांच साल तक सेंटर प्लांट में प्राइवेट नौकरी की। इसी बीच उनकी शादी हो गई और एक बेटी ने जन्म लिया। पिता ने हमेशा ही पंकज को सरकारी नौकरी के लिए प्रेरित किया। उनको कक्षा आठवीं से ही वो सरकारी नौकरियों में आवेदन कराने में जुटे रहे। रेलवे में भर्ती निकली तो पिता के आदेश पर वो फार्म भरने के लिए इलाहाबाद पहुंचे, जहां सिविल सर्विस की तैयारी के लिए कोचिंग के विज्ञापन देखकर उनमें एक नई जिज्ञासा ने जन्म लिया। इसके साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी भी शुरू कर दी। पंकज ने जहां से तैयारी के लिए कोचिंग की, वहीं पढ़ाया भी। पंकज बताते हैं कि रिजल्ट आने से सबसे पहले उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की और भावुक होकर रो पड़े।

इसे भी पढ़ें:  पालिका के संविदा सफाई कर्मियों के लिए मांगा वर्दी भुगतान

अखबार का फोटो देखकर मां ने जताई इच्छा

पंकज राठौर की माता साधारण गृहणी हैं। एक दिन पंकज की मां ने एक अखबार में ऐसा फोटो देखा, जिसने पंकज को सिविल सर्विस तक पहंुचाया। इस फोटो में एक युवक जोकि सिविल सर्विस में चयनित हुआ था, अपनी मां के पैर छू रहा था। मां ने पंकज को बुलाकर कहा कि मुझे तुमसे यही चाहिए और आखिरकार गुदड़ी के इस लाल ने अपनी मां का वो सपना पूरा किया, मां के साथ उनका फोटो भी उसी तरह अखबार में छपा। इस उपलब्धि तक पहंुचने के लिए पंकज ने कुछ खोया तो बहुत कुछ पाया। शादी के बाद तैयारी आसान नहीं थी, सबसे बड़ी परेशानी आर्थिक चुनौतियां बनी, लेकिन पिता, मां और पत्नी ने भरपूर साथ दिया। मां के गहने बिक गये, पत्नी ने इच्छाओं को मार दिया। अब पंकज के दो बेटियां हैं।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल में पलटी पब्लिक स्कूल की वैन, पांच छात्र हुए घायल

बेटी को नहीं दिला पाये मेले से खिलौना

पंकज राठौर के संघर्ष भरे जीवन को लेकर इंटरनेट की दुनिया में एक ही प्रेरणादायक पहलू खूब वायरल है। इसमें उनका वो इंटरव्यू भी शामिल है, जिसमें वो पीसीएस अफसर बनने की उस गंभीर प्रेरणा को बेहिचक साझा कर रहे हैं, जो अंत तक उनको प्रेरित करती रही। पंकज के अनुसार जब वो कोचिंग कर रहे थे, तो लखीमपुर में प्रसि( मेले के दौरान छुट्टी पर घर आये। उनकी बड़ी बेटी जो उस समय करीब तीन-चार साल की थी, ने मेले में घूमने की इच्छा की तो आर्थिक संकट के कारण बेटी से वचन लिया कि वो मेले में जाकर खिलौना लेने की जिद नहीं करेगी। वो पत्नी और बेटी के साथ मेले में गये, लेकिन न तो झूला ही झुलाया और न ही कोई खिलौना दिलाया। जब लौटने लगे तो पत्नी ने बेटी ने पूछा कि कुछ लेना तो नहीं है, बेटी ने इंकार में गर्दन हिलाई लेकिन उस क्षण बेटी के चेहरे पर जो मायूसी थी, वो ही उनकी प्रेरणा बनी और वो पीसीएस परीक्षा क्रेक कर पाये। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एफडीआर प्रकरण में जांच दल को पत्रावलियां उपलब्ध करायेगी पालिकाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रवाद जगाने मुजफ्फरनगर आयेंगे रामायण के राम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सीसामऊ-जहां सपा कर रही थी दोबारा चुनाव की मांग, वहीं मिली जीतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »