छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छोटूराम डिग्री कॉलेज में हंगामा

मुजफ्फरनगर। शामली जनपद के एक गांव की निवासी छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए शारीरिक सम्बंध का दबाव बनाने के मामले में शनिवार को सरकूलर रोड स्थित चौ. छोटूराम डिग्री कॉलेज में भारी हंगामा हुआ। जाट महासभा के पदाधिकारियों ने कॉलेज में पहुंचकर आक्रोश जताया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान और समाजसेवी विकास बालियान सहित दर्जनों लोग छोटूराम डिग्री कॉलेज गये। उनके साथ एक छात्रा भी थी। उन्होंने प्राचार्या से मिलकर पहले तो छात्रा के मानसिक उत्पीड़न को लेकर शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए हंगामा किया। हंगामा होने की सूचना पर पहले सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार और फिर सीओ सिटी राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे। यहां लोगों कोे समझाने का पुलिस ने प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पुलिस के सामने भी छात्रा के शोषण की आवाज उठाते हुए हंगामा जारी रखा।

पीड़ित छात्रा ने मीडिया को दिये बयान में बताया कि कॉलेज में मशरूम कल्टीवेशन की शिक्षा देने वाले शिक्षक डॉ. दुष्यंत कुमार उसको परेशान कर रहे हैं। वो लगातार उसके साथ अश्लील बातें करते हैं, कॉलेज आती हूं तो वो अपने पास बुलाने के लिए तरह तरह से दबाव बनाते हैं, घर जाने पर वो आधी रात तक भी वीडियो कॉलेज और मैसेज करते हैं, व्हाटसएप चैट करते हुए गंदी बातें करते हैं। उसने विरोध किया तो उसको परीक्षा में फेल कराने की धमकी दी गई। कई बार अपने कमरे पर आने के लिए कहा और शारीरिक सम्बंध के लिए दबाव बनाया गया। उसने कहा कि वो तो इस साल अपनी शिक्षा पूर्ण कर कॉलेज से जा रही हैं, लेकिन आगे दूसरी छात्राओं का शोषण न हो, इसलिए वो आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही चाहती हैं। एसएचओ सिविल लाइन आशुतोष कुमार ने बताया कि शामली जनपद के एक गांव की छात्रा छोटूराम महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष में शिक्षा ग्रहण कर रही है। छात्रा ने एक शिक्षक डॉ. दुष्यंत कुमार पर अश्लील हरकतें करते हुए उसका मानसिक शोषण करने के आरोप लगाये हैं। कॉलेज में ही छात्रा ने तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है।  

इसे भी पढ़ें:  पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने स्वच्छता के प्रति किया जनजागरण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  लाइनमैन की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे के आश्वासन पर धरना समाप्तराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सख्ती के कारण वाल्मीकि समाज की पंचायत विफल, ज्ञापन सौंपा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सख्ती के कारण वाल्मीकि समाज की पंचायत विफल, ज्ञापन सौंपाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »