MUZAFFARNAGAR-अब जिले में हर माह टॉप थ्री पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय वर्मा ने जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डायल 112 व थाना पुलिस द्वारा संचालित दो पहिया चीता मोबाइल पर तैनात पुलिस कर्मियों की रविवार देर रात शिव चौक पर परेड कराते हुए वाहनों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को ब्रीफ कर अपराध उन्मूलन के लिए समर्पण और सक्रिय रहने प्रेरित किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वो डायल 112 और चीता मोबाइल पर तैनात कर्मचारियों के द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्रत्येक टॉप थ्री पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करेंगे और उनके फोटो पुलिस लाइन में लगाये जायेंगे।

एसएसपी ने देर रात शिव चौक पर चीता मोबाइल और डायल 112 में सेवारत दो पहिया वाहनों निरीक्षण करते हुए उनकी लाईट, सायरन आदि को चेक किया तथा जिन वाहनों में कमी पायी गयी उन सभी कमी को तत्काल दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने फोर्स को ब्रीफ करते हुए कहा कि सभी चीता मोबाइल व डायल-112 के दोपहिया वाहन प्रमुख चौराहों, स्कूल/कॉलेज, बैंक, वित्तीय संस्थानों, संवेदनशील स्थानों तथा सर्राफा दुकानों आदि के आस-पास निरन्तर भृमणशील रहेंगे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके तथा आमजन में भी सुरक्षा का एहसास हो। साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु ऐसे स्थानों के आस-पास संदिग्धों की चेकिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इन पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कहा कि प्रतिमाह सराहनीय कार्य करने वाले 03 पुलिस कर्मचारियों का चयन किया जायेगा और उनको सम्मानित करने के साथ ही उनका फोटो रिजर्व पुलिस लाईन में लगाया जायेगा, ताकि वो पूर्ण मनोयोग से कार्य में जुटें और पुलिस में ही अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक प्रतिस्पर्धा बन सके। इस दौरान सीओ सिटी राजू कुमार साव, शहर कोतवाल उमेश रोरिया और डायल 112 के प्रभारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  गाल की ममता सरकार पूरी तरह से फेल - विकास त्यागी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तितावी में तैनात दरोगा सतवीर सिंह लाइन हाजिर, सिखेडा में नया थानेदारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »