तीन महीने से मल्हूपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क से रोष

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के अधिकारियों की धींगा मुश्ती और हठधर्मी के कारण फरवरी माह में स्वीकृत हो जाने के बाद भी आज तक मल्हूपुरा में सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने सड़क को उखाड़कर निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन इसके बाद इसे रोक दिया गया, करीब तीन माह से यह सड़क ऐसे ही उखड़ी पड़ी होने से लोगों में रोष बना हुआ है। इससे नाराज वार्ड सभासद ने भी जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर पालिका में ईओ कार्यालय पर धरना देकर बैठने की चेतावनी दी है।

वार्ड संख्या सात के सभासद मौहम्मद खालिद ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को लिखे पत्र में अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या को उठाते हुए आरोप लगाया कि पालिका अधिकारियों ने उनके वार्ड में स्वीकृत एक सड़क का निर्माण कार्य बिना आवश्यक कारण के रूकवाकर विकास बाधित कर दिया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी 2025 को निर्माण विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में बोर्ड से स्वीकृत निर्माण कार्य कराये जाने के लिए निविदा निकाली थी।

इसमे 15वें वित्त आयोग से प्राप्त ग्रांट से उनके वार्ड 7 के अन्तर्गत मौहल्ला मल्हूपुरा पुलिया स्थित आंचल डेंटल आर्ट से गंगारामपुरा विद्यालय तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य भी शामिल था। निविदा सत्यप्रकाश त्यागी के नाम स्वीकृत की गई और 28 फरवरी को ईओ द्वारा ठेकेदार को कार्यादेश भी जारी कर दिया था। इसके उपरांत ठेकेदार सत्यप्रकाश त्यागी ने जेई कपिल कुमार की उपस्थिति में गली निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराते हुए नाली और चैनल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के बाद सड़क को उखाड़ दिया था। सभासद का कहना है कि इसके बाद अचानक ही ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया। जब उन्होंने मालूम किया तो ठेकेदार ने बताया कि पालिका अधिकारियों के द्वारा यह कार्य बंद करा दिया गया है। सभासद का आरोप है कि मामले में पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह, कार्यवाहक एई कपिल कुमार से मिलकर कार्य प्रारम्भ कराने के लिए आग्रह किया गया, लेकिन बिना कोई आवश्यक कारण बताये ही कार्य बंद रखा गया है। आज तक भी सड़क ऐसे ही अधर में लटके होने के कारण लोगों में रोष उत्पन्न हो रहा है और बरसात सिर पर आ रही है, इससे आवागमन दूभर होने की संभावना है। सभासद ने चेयरपर्सन से कहा कि सड़क निर्माण जल्द शुरू कराया जाये, ऐसा नहीं होने पर वो दो जून को ईओ कार्यालय पर धरना देंगे और इसके बाद बेमियादी आंदोलन किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में लगाया जनता दरबार

इस प्रकरण में कार्यवाहक एई कपिल कुमार का कहना है कि वार्ड सात की मल्हूपुरा वाली सड़क का कार्य जांच के कारण रोका गया था। इसमें ईओ के माध्यम से सभासदों की शिकायत पर जांच कराई गई, जांच में क्या निर्णय हुआ है, उनको जानकारी नहीं है। जांच के बाद उनको कार्य शुरू कराये जाने के सम्बंध में कोई भी दिशा निर्देश उच्च स्तर से प्राप्त नहीं हुए हैं। बता दें कि बोर्ड मीटिंग में 40 से ज्यादा सभासदों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को शिकायत कर निर्माण विभाग में स्वीकृत किये गये कार्यों में तत्कालीन एई अखंड प्रताप सिंह नियमों के विपरीत निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी, इसमें ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जांच कराई और 34 निर्माण कार्य निरस्त करने की संस्तुति कर रिपोर्ट चेयरमैन को भेजी थी, इसमें चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने 31 निर्माण कार्य निरस्त किये थे और तीन निर्माण कार्यों को आवश्यकता की प्राथमिकता में रखते हुए शुरू कराने के निर्देश दिये थे, इनमें वार्ड सात की उक्त सड़क भी शामिल है, लेकिन चेयरपर्सन के आदेश के बाद भी यह निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं कराया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  नया कदम-शहरी बाजारों में छुट्टी के दिन साफ होंगे नाले

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में लगाया जनता दरबारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पचेंडा के पहलवान युधिष्ठिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  तलाक लिए बिना अलग रह रही महिला करवा सकती है गर्भपात, पति की मंजूरी जरूरी नहीं:

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »