टाउनहाल के बाहर सौन्दर्यकरण पर 70 लाख खर्च करेगी पालिका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् ने शहरी विकास का नया खाका खींच लिया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शहर में विकास की नई तस्वीर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इनमें टाउनहाल के बाहर से हटाये गये चाट बाजार के स्थान पर सौन्दर्यकरण के लिए 70 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन साल के लिए नई कंपनी को सवा लाख रुपये प्रति माह की दर से तय खर्च पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही सफाई कार्य के निर्णय को भी जारी एजेंडे पर तीन जून को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में हरी झण्डी दी जायेगी।

143 प्रस्ताव वाला बड़ा एजेंडा जारी,  सफाई व्यवस्था पर बड़ा निर्णय

शहरी विकास के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कुछ महत्वपूर्ण कार्ययोजना बनाई है, जिसको लेकर पालिका बोर्ड की सहमति प्राप्त करने के लिए अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने 143 प्रस्ताव वाला बड़ा एजेंडा जारी किया है। इस पर चर्चा के लिए तीन जून को प्रातः 11 बजे टाउनहाल सभाकक्ष में बोर्ड मीटिंग बुलाई गई है। इस एजेंडे में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किये गये है, जिसमें शहरी सफाई व्यवस्था को अनुबंध के आधार पर नई कंपनी के साथ मिलकर और सुदृढ़ बनाने का काम भी शामिल है। इस बार पालिका ने नई कंपनी जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. दिल्ली के साथ तीन साल के लिए करार किया है। इसके लिए पालिका प्रत्येक माह 1.25 लाख से ज्यादा धनराशि खर्च करने जा रही है। पूरे तीन साल के लिए पालिका कंपनी को 45.16 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान करेगी। इसका अनुमोदन बोर्ड में किए जाने के साथ ही नई कंपनी कार्य शुरू कर देगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू की आवाज पर किसानों ने किया मुख्यालय का घेराव

कांवड़ यात्रा में 150 सफाई कर्मचारी तैनात करेगी पालिका

श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियों और कार्यों के प्रस्ताव भी इस एजेंडे में शामिल किये गये हैं। इसमें कांवड़ कंट्रोल रूम, 150 सफाई कर्मियों की तैनाती, कांवड़ मार्ग पर इमरजेंसी लाइट, खोया पाया केन्द्र, दिशा सूचक बोर्ड और बैनर लगाने के साथ ही अन्य कार्य शामिल हैं। इस बोर्ड बैठक में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल के सामने से हटाये गये चाट बाजार वाले स्थान के सौन्दर्यकरण का प्लान भी किया है, इसके लिए निर्माण विभाग की ओर से 70 लाख रुपये व्ययानुमान बनाया गया है। साथ ही टाउनहाल परिसर में महाराज अग्रसैन प्रतिमा स्थापना के लिए नया स्थल बनाने, वाहन पार्किंग की ई निविदा, पेयजलापूर्ति सुधार के लिए अनेक कार्यों के साथ ही 10 नये आरओ वाटर कूलर की स्थापना करने का प्रस्ताव भी इस बोर्ड बैठक में लाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी पहुंचकर विशेष सचिव राजस्व ने परखी गेहूं खरीद की व्यवस्था

सभी के हितों का रखा ध्यान, कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कर्मचारियों के हितों को लेकर भी कई प्रस्ताव इसमें शामिल किये हैं, जिसमें कर्मचारी संगठनों की मांग को देखते हुए कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए दस लाख रुपये से अधिक का भुगतान भी पालिका करने जा रही है। साथ ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े कई प्रस्तावों को इसमें लाया गया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर कहा कि तीन जून को होने जा रही इस बैठक में हमने शहर के हित को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये है, सबसे बड़ा प्रस्ताव सफाई व्यवस्था के लिए नई कंपनी के निर्धारण के साथ ही टाउनहाल के सौन्दर्यकरण को लेकर है, पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को सुधारने के लिए अनेक प्रस्ताव लाये गये हैं। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए होने वाले कामकाज को लेकर बोर्ड निर्णय लेने जा रहा है। बैठक होने के बाद शहरी विकास को रफ्तार मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में जयंत ने राजपाल को ही टिकट दिया, मिथलेश की जीत में लगा दो जोर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने सीएम से फिर मांगी पुरकाजी में तहसीलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू की आवाज पर किसानों ने किया मुख्यालय का घेराव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में जयंत ने राजपाल को ही टिकट दिया, मिथलेश की जीत में लगा दो जोरजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »