बोले बालियान-मेरी हार से बढ़ा थानों में भ्रष्टाचार और तहसील में लूट

मुजफ्फरनगर। भाजपा के टिकट के सहारे मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से लगातार दो बार ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एक बार फिर से प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपनी ही सरकार में थानों और तहसीलों की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में लाने का काम किया है। उन्होंने भाजपा के कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से दावा किया कि उनकी हार के बाद से तहसीलों और थानों में भ्रष्टाचार बढ़ गया, कानून व्यवस्था ठप हो गई, सड़कों के निर्माण को लेकर आपसी झगड़े बढ़ गये और विकास की रफ्तार रूक जाने से जनता में त्राहिमाम है और आज अपनी गलती पर लोग रो रहे हैं, लेकिन इससे अब कोई लाभ नहीं होने वाला।

थाने में पहुंचकर हंगामा करते हुए लगाये थे भ्रष्टाचार के आरोप

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान कई बार सार्वजनिक रूप से सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा चुके हैं, यहां तक कि उन्होंने पिछले दिनों अपनी ही सरकार में जिले के एक थाने में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए खुलेआम थानों में भ्रष्टाचार पनपने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इसके बाद भी वो यदा-कदा लोगों के बीच इसके लिए बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते हुए नजर आते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो और वायरल हुआ है, इसमें भी वो थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोप सार्वजनिक मंच से लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह


दरअसल, भाजपा के द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष में होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए भाजपा संगठन के द्वारा लोगों को रानी के कार्यों के प्रति संदेश देने के लिए गोष्ठियां और कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। बताया गया कि इसी क्रम में भाजपा संगठन के द्वारा चरथावल ब्लॉक परिसर में बीते दिन अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान उपस्थित रहे। यहां पर महिलाओं को उनके सराहनीय योगदान और कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

आज दुख होता है-सड़कों के निर्माण को लेकर लोगों में लड़ाई-झगड़े हो रहे

इसी मंच से पूर्व मंत्री बालियान ने अपने चुनाव को लेकर एक बार फिर से दर्द को जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा, इसी विश्वास के सहारे जनता ने उनको जिताया और उनके कार्यकाल में जनपद में कानून व्यवस्था बेहतर हुई, सड़कों का निर्माण कराने के साथ ही ऐतिहासिक विकास कार्य कराये गये। आज उनको यह देखकर दुख होता है कि उनके द्वारा बनवाई गई सड़कों के निर्माण को लेकर लोगों में लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। सड़क की चौड़ाई कम और ज्यादा करने को लेकर झगड़ा बड़ा तो विकास ठप हो गया। वे लोग भी लड़ रहे हैं, जिन्हें ये भी नहीं पता कि सड़क बनवाई किसने, समाधान कराने कोई आगे नहीं आ रहा है। उन्होंने जिले के विकास की चिंता में हर दिन बिताया, सड़कें बनवाई, कानून व्यवस्था बेहतर हुई, बिजली के लिए बड़े काम हुए और लगातार विकास चल रहा था, हम जीत दर्ज करते तो कई बड़े काम होने वाले थे। महिलाएं रात दिन बेखौफ होकर कहीं भी आ सकती थी। ऐसा माहौल लाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की।

इसे भी पढ़ें:  जयंत से नाराज पूर्व सांसद अमीर आलम ने बेट नवाजिश के साथ थामा चन्द्रशेखर का हाथ

मातृशक्ति का पूरा वोट मुझे मिला, पुरुष जातिवाद में बंट गये, आज विकास ठप

पूर्व मंत्री ने कहा कि अपने चुनाव में इसी काम को लेकर जनता के बीच गया, लेकिन किसी ने काम नहीं देखा, सभी जातिवादी मानसिकता से घिर गये। चुनाव में जातिवाद में बंट गये, अपनी बिरादरी के प्रत्याशी को जिताने में जुट गये। उनको जातिवाद में बांटने वाले गायब हो गये हैं। कहा कि जातिवाद के इस जहर से महिला अछूती रहीं, वो किसी के बहकावे में नहीं आई, मातृशक्ति का पूरा वोट मुझे मिला। उनकी हार के एक साल में ही जनता रोने लगी है, विकास ठहरा दिखाई दे रहा है। कानून व्यवस्था ठप हो गई, महिलाओं में दहशत है, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कोई काम जनता का नहीं हो रहा है, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि उनकी हार के बाद लोग आज रो रहे हैं, थानों में काम के ज्यादा पैसे लग रहे हैं, तहसील में ज्यादा लूट होने लगी हैं। अब ऐसे रोने से कोई लाभ नहीं है, क्योंकि जब वक्त आया था तो वोट देने के लिए सोचा नहीं गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बार एक बार फिर से राजनीतिक चर्चाओं का दौर बन गया है। इस मंच पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगटन अशोक पुंडीर के अलावा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ताओं के साथ सैंकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिसः डीजीपी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजहराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरी जीत में चरण सिंह की दुआ-जयंत का इशारा शामिलः हरेन्द्र मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »