लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी पर मीरापुर में आल इंडिया धनगर महासंघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा

मुज़फ्फरनगर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को नया गांवद मीरापुर में आल इंडिया धनगर महासंघ के तत्वावधान में भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा निकाली और श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे गांव मीरापुर स्थित भूमिया खेडे पर हवन-पूजन के साथ हुई। समाज के सभी वर्गों ने लोकमाता अहिल्याबाई की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। गांव में जगह-जगह पर शरबत और ठंडे जल की छबीलें लगाई गईं तथा लड्डुओं का प्रसाद वितरण कर लोगों को सेवा का संदेश दिया गया। जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा में 4 ट्रैक्टर, 2 डीजे और आकर्षक झांकियां शामिल थीं। यह यात्रा मीरापुर से प्रारंभ होकर भाला, सीमली, साझंक और खटीमा राजमार्ग होते हुए भीरापुर स्थित हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

इसे भी पढ़ें:  रिश्वत लेकर छोड़ दिया आरोपी, दरोगा-सिपाही गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला पूरा खेल

शोभायात्रा में साझंक, सोगली और मोटापुर गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने लोकमाता के त्याग, तप और समाज सेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके दिखाए सद्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिट्टन सिंह धनगर ने की जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह धनगर ने किया। इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख लोग पूर्व प्रधान अमसिंह धनगर, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख सौराज धनगर, श्रीपाल धनगर, इन्द्रपाल धनगर, महिपाल धनगर, अरुण धनगर, श्री रवि धनगर, नीरज धनगर, दीपक धनगर, मोनी धनगर, संतरपाल धनगर (पूर्व प्रधान), जितेन्द्र धनगर, धर्मवीर सिंह, योगेश कुमार व नितिन धनगर शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कुछ लोगों के आदतन हुड़दंग से लोकतंत्र का चीरहरणः पीएम नरेन्द्र मोदीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चाची की पिटाई कर भतीजे ने जान दी, चाची भी फंदे से झूली, परिजन बोले- लंबे समय से थे प्रेम संबंध

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग की अपेक्षा है: बिरलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »