एकता विहार गेट तुड़वाने को भाकियू तोमर ने घेरा टाउनहाल

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बार फिर से एकता विहार में बनाये गये अवैध मुख्य द्वार को ध्वस्त कराये जाने की मांग को लेकर टाउनहाल पहुंचकर भारी हंगामा किया। उन्होंने ईओ कार्यालय का घेराव करते हुए अंदर ही धरना शुरू कर दिया और कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेरकर उसके आगे खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस बीच ईओ ने प्रदर्शनकारी लोगों से वार्ता करते हुए भरोसा दिलाया कि 15 जून तक अवैध गेट को ध्वस्त कराने का काम कर लिया जायेगा।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा विंग अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को टाउनहाल पहुंचे तथा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय में घुसकर फर्श पर बैठकर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ईओ सभागार में एक कार्यक्रम में थी। कुछ कार्यकर्ता नीचे उनकी गाड़ी के सामने घेराव करते हुए धरने पर बैठ गये। अंकित ने कहा कि तीन माह पूर्व नगरपालिका के वार्ड संख्या 15 के अन्तर्गत आने वाले एकता विहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सभासद पति प्रमोद कुमार द्वारा अवैध रूप से प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया था। इससे आवागमन भी दूभर हो गया है और इस गेट का नामकरण करने को लेकर भी विवाद बना हुआ है।

इसी को लेकर नागरिकों की शिकायत पर पालिका सहायक अभियंता ने जांच की थी। जांच में गेट निर्माण अवैध पाए जाने पर उन्होंने उसे हटवाने के लिए सभासद सुनीता को नोटिस भी जारी किये थे। अंकित ने बताया कि 19 मई को भी इसके लिए धरना दिया गया था, तब एक सप्ताह का समय पालिका ईओ ने मांगा था। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त गंदगी, जलभराव, टूटी हुई सड़कें और पीने के पानी की समस्या को तत्काल सुलझाया जाए, इसके अलावा अवैध गेट को ध्वस्त कराया जाये। इसके बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची और सभासद पति प्रमोद को भी फोन कर समझौते के लिए बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं आये। ईओ ने आश्वासन दिया कि 15 जून तक अवैध निर्माण को हटवा दिया जायेगा। इस भरोसे पर भाकियू तोमर ने धरना समाप्त किया। 

इसे भी पढ़ें:  लाइनमैन की मौत पर आधी रात तक हंगामा, नौकरी और आर्थिक मदद पर समझौता

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच संघर्षराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सपाइयों ने डाॅ. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई, संघर्ष को किया यादजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »