सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पद बचाने को दिया धरना

मुजफ्फरनगर। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के द्वारा बुधवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के पदों में कटौती के साथ ही इन पदों को मृत घोषित करने की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मंुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि सिंचाई विभाग कि रीढ़ माने जाने वाले अति महत्वपूर्ण पदो जैसे उपराजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी के पदो की संख्या में कटौती तथा हैड मुंशी, नलकूप चालक, सींचपाल, मिस्त्री कम ड्राईवर के साथ-साथ टिण्डैल, रनर व अन्य आवश्यक पदों को समाप्त किये जाने के शासनादेश दिनांक – 14.05.2025 से कार्मिक समुदाय में अत्यन्त रोष व्याप्त है। इसके विरोध में दिनांक 16.05.2025 को विभाग के समस्त मान्यता प्राप्त संगठनों की बैठक में प्रान्तीय स्तर पर सर्वसम्मति से सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिसके तत्वाधान में दिनांक 20 व 21.05.2025 को जनपद के सिंचाई विभाग के कार्यालयों में काला फीता धारण कर विरोध जताया गया, इसके उपरान्त दिनांक 28.05.2025 को कार्यालयों में भोजनावकाश के दौरान गेट मिटिंग के माध्यम से उक्त निति का विरोध किया गया, किन्तु सकारात्मक कार्यवाही न होने के कारण जनपद में सभी सर्वगों के कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन में कहा गया कि पदों को अनुपयोगी मानने से सिंचाई विभाग में नहरों / राजकीय नलकूपों के संचालन, रख-रखाव एवं विभागीय परिसम्पत्ति की सुरक्षा में भारी कठिनाई होना स्वभाविक है। यह सभी कार्मिक ग्राम स्तर पर रहकर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एंव लग्न से करते है। इनकी अनुपस्थिति में पूरी सिंचाई व्यवस्था का धाराशायी होना निश्चित है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री / सिंचाई मंत्री के चहुमुखी विकास, युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराये जाने हेतु रिक्त पदों को भरे जाने एवं आवश्यक पदों का सृजन कर उत्तर प्रदेश के किसानों को उत्कृष्ट सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के दृढ संकल्प पर कुठाराघात के समान है जिससे इन परिस्थितियों में कर्मचारियों के समक्ष करो या मरो की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संघर्ष समिति ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के उक्त पदों को मृत घोषित करने हेतु जारी शासनादेश को समाप्त कराने की कृमांग की। 

इसे भी पढ़ें:  31 लाख की लागत से हुआ प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नशे में धुत्त युवक ने की बुजुर्ग पिता की हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ताजा कूड़ा हटवाने को पालिका खर्च करेगी 1.74 करोड़जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »