पालिका में अभी सुलग रही वर्क ऑर्डर प्रकरण की चिंगारी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के 204 निर्माण कार्यों में जांच के बाद 31 निर्माण कार्य निरस्त हो जाने के बाद नये सिरे से शेष निर्माण कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी करने का काम तेजी से किया जा रहा है, लेकिन इस बीच इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति के बाद रोक के बावजूद भी ठेकेदारों को दो निर्माण कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो गये थे, जिसके कारण कई गंभीर आरोप सामने आये। बाद में यह प्रकरण ठण्डे बस्ते में जाता नजर आया, लेकिन इस प्रकरण की जांच की आंच अभी ठण्डी नहीं पड़ी है। मामले में दो लिपिकों की गर्दन फंसी हुई है तो वहीं ठेकेदारों से भी जवाब तलब किया जा रहा है।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के सभी 55 वार्डों में सीसी सड़क और नाली के साथ ही अन्य 204 निर्माण कार्यों का प्रस्ताव किया था। जुलाई 2024 की बोर्ड मीटिंग में इसको स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण विभाग ने टैण्डर आमंत्रित किये थे। टैण्डर डलने के बाद स्वीकृत कार्यों को कराने के लिए पालिका प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी की और करीब 100 निर्माण कार्यों के लिए अनुबंध होने के बाद इनके वर्क ऑर्डर पर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने हस्ताक्षर करते हुए निर्माण विभाग को ठेकेदारों को जारी करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी थी, लेकिन इसी बीच अचानक ही पूल का शोर मचा और मामला डीएम तक पहुंचने के बाद ईओ प्रज्ञा सिंह ने निर्माण विभाग के अधिकारियों और लिपिकों को वर्क ऑर्डर जारी नहीं करने की सख्त हिदायत दी थी, इसके बावजूद दो वार्डों 25 और 07 के लिए स्वीकृत कार्यों के वर्क ऑर्डर निर्माण विभाग से ठेकेदारों को जारी कर दिये गये, जिसके आधार पर ठेकेदारों ने मौके पर निर्माण कार्य प्रारम्भ भी करा दिया था। हंगामा हुआ तो ये दोनों काम भी रूकवा दिये गये थे।

इसे भी पढ़ें:  सिविल बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने मनाई होली, उड़ा गुलाल

41 सभासदों की शिकायत पर ईओ ने जांच की और 34 निर्माण कार्यों को गलत साबित होने पर निरस्त करने की संस्तुति की। पालिकाध्यक्ष ने 31 निर्माण कार्य निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया था। इनमें से वार्ड 25 और वार्ड 07 के निर्माण कार्य को जनहित में आवश्यक मानकर पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन ईओ ने दोनों कार्यों के वर्क ऑर्डर रोक के बावजूद भी ठेकेदारों को जारी कर दिये जाने के मामले में निर्माण विभाग के लिपिक मनोज कुमार को 17 मई को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा कि 100 निर्माण कार्यों के वर्क ऑर्डर पर हस्ताक्षर के बाद रोक लगाये जाने के बावजूद भी दो वार्डों के ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर कैसे जारी कर दिये गये?

इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

19 मई को लिपिक मनोज कुमार ने अपना स्पष्टीकरण ईओ को भेज दिया। मनोज ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि 100 निर्माण कार्यों की टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण होने पर सहायक अभियंता निर्माण ने विभागीय आख्या को स्वीकृत करते हुए पत्रावली 27 फरवरी 2025 को ईओ के समक्ष प्रस्तुत करा दी थी। इस आख्या और स्वीकृति पर सहमति प्रदान करते हुए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसके बाद 28 फरवरी को उन्होंने यह वर्क ऑर्डर डिस्पेच रजिस्टर में चढ़ाये। मनोज ने ईओ को भेजे जवाब में बताया कि उसी समय निर्माण विभाग के ही लिपिक निपुण कन्नौजिया ने उक्त दोनों वार्डों के वर्क ऑर्डर सम्बंधित ठेकेदारों को प्राप्त करा दिये थे। ईओ के मना करने के उपरांत इसमें कोई वर्क ऑर्डर उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है। इस मामले में लिपिक निपुण कन्नौजिया से भी ईओ द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। निपुण ने दोनों वर्क ऑर्डर जारी करने का आरोप मनोज कुमार पर लगाते हुए डिस्पेच रजिस्टर भी प्रस्तुत किया और उसमें सम्बंधित ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर देने के लिए इन्द्राज की गई मनोज की तहरीर को साक्ष्य बताते हुए खुद को बेकसूर बताया है। डिस्पेच रजिस्टर में लिखावट मनोज की राइटिंग से मेच बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच गौशाला का जायजा लेने निकले एडीएम नरेन्द्र बहादुर

अब इस प्रकरण में दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए सम्बंधित ठेकेदारों से भी ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जवाब मांगा है। ठेकेदारों से पूछा गया है कि वो अपने स्पष्टीकरण में यह बतायें कि उनको वर्क ऑर्डर निर्माण विभाग से किस लिपिक के द्वारा प्राप्त कराये गये थे। एक ठेकेदार ने ईओ के समक्ष ये साफ कर दिया है कि उनको ये याद नहीं है कि वर्क ऑर्डर किस लिपिक ने प्राप्त कराये हैं, इस बारे में वो कोई भी स्पष्ट मत नहीं दे सकते हैं। इससे साफ है कि यह मामला पूरी तरह से उलझ चुका है और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की जांच किसी भी निष्कर्ष पर पहुंच नहीं पा रही है। उनका कहना है कि अब ये ठेकेदार ही स्पष्ट कर सकते हैं कि उनको वर्क ऑर्डर कैसे मिले, लेकिन वो बताना नहीं चाह रहे हैं, जांच अभी जारी है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वर्ण रथ पर शहर में निकले बालाजी, उमड़ा आस्था का सैलाबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एडीएम प्रशासन ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंचे दारुल उलूमजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »