एथलीट प्रियंका के लिए इंसाफ की मांग कर सीएम से मिलेंगे पिता

मुजफ्फरनगर। देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रियंका पवार के पिता शिवकुमार पवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी को उसके प्रदर्शन के अनुरूप और सरकार ने अपने वादे के अनुसार प्रोत्साहन नहीं दिकया है। शिवकुमार पवार ने कहा कि सरकार ने 50 लाख रुपये और डिप्टी एसपी की नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन केवल 30 लाख रुपये और केंद्र सरकार में आयकर इंस्पेक्टर की नौकरी देकर उनके साथ किया गया भेदभाव।

शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सोमवार को रो-रो कर अपनी व्यथा सुनाते हुए शिवकुमार पंवार ने कहा कि उनकी बेटी ने विदेश में जाकर देश को मान दिलाया, सम्मान दिलाया, गोल्ड मेडल जीता लेकिन उसको उसके प्रदर्शन के अनुसार सम्मान सरकारों ने नही ंदिया है। नव निर्माण महासंघ के महासचिव एवं एथलीट प्रियंका पंवार के पिता शिवकुमार पंवार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि 2014 एशियन गेम साउथ कोरिया से 4 गुना 400 रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतकर आई प्रियंका पंवार बराबर सरकार से आवेदन करती रही कि जो पूर्व सरकार ने वादे किये वो पूरे ही नहीं किये गये। 11 साल बीत जाने के बाद वर्तमान सरकार ने पूरा करने का विचार तक नहीं किया।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसा-मुजफ्फरनगर के बीएसएफ जवान की मौत

उन्होंने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए वो 11 जून को शुकतीर्थ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और पूर्व सरकारों के द्वारा किये गये वादों से भी अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने डिप्टी एसपी की नौकरी, 50 लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि और घर तक सड़क निर्माण कराकर नामकरण करने की घोषणा की थी, लेकिन प्रियंका को केन्द्र सरकार में आयकर इंस्पेक्टर की नौकरी मिली और 30 रुपये पुरस्कार राशि मिली। उनके घर लालबाग गाँधी कालोनी तक नगरपालिका की ओर से कोई भी सड़क नहीं बनवाई गई और न ही उसका नामकरण किया गया। जबकि प्रिंयका के गु्रप में शामिल दूसरे खिलाड़ी को 50 लाख रुपये पुरस्कार राशि दी गई। यह एक खिलाड़ी बेटी का अपमान है। इससे परिवार आहत है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी के बीच जोशीले अंदाज में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जेल में उत्पीड़नः भाकियू अराजनैतिक ने किया जमकर हंगामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देश के पहले राष्ट्रीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन में मीनाक्षी स्वरूप ने किया प्रतिभागजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »