MUZAFFARNAGAR-किसान की नृशंस हत्या, खेत पर मिला गर्दन कटा शव

मुजफ्फरनगर। थाना भौरा कला क्षेत्र में खेत पर पानी चलाने गए एक किसान की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शिकारपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह पाल का शव उनके पड़ोसी किसान के नलकूप पर चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक किसान प्रदीप बीती रात अपने घर में परिजनों से यह कहकर निकला था कि वो खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा है। सवेरे जब किसान खेतों में पहुंचे तो प्रदीप का शव चारपाई पर पड़ा मिला और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर आये तो कोहराम मचा रहा।

सूचना मिलते ही भौरा कलां थाना प्रभारी और फिर सीओ फुगाना )षिका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ फुगाना ने बताया कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों से भी पूछताछ करते हुए किसी रंजिश या अन्य विवाद की जानकारी की जा रही है।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि भौरा कलां पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव शिकारपुर में एक 45 वर्षीय किसान प्रदीप पाल पुत्र नैन सिंह की नलकूप पर गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने सुबह जंगल जाने के दौरान शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ फुगाना, भौरा कलां थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक किसान का शव उसी के खेत पड़ोसी गांव गढ़ी नौआबाद निवाासी एक किसान के नलकूप पर चारपाई पर पड़ा मिला। उसका गला किसी तेज धारदार हथियार से रेता गया था, आसपास खून बिखरा पड़ा था। इस प्रकरण में अभी तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है। शव मोर्चरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक किसान प्रदीप का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। देर शाम परिजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया है कि प्रदीप पाल चार बच्चों का पिता था।

इसे भी पढ़ें:  ई-चालान का मेसेज भेज खाते से 11 बार में उड़ाए 18 लाख

अवैध सम्बंधों में हत्या होने का शक, खेत पड़ौसी किसान से पूछताछ

मुजफ्फरनगर। गांव शिकारपुर के जंगल में खेतों पर युवा किसान प्रदीप पाल की नृशंस तरीके से हत्या की गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हमलावर ने एक ही झटके में किसी तेज धारदार हथियार से प्रदीप की गर्दन पर ऐसा वार किया कि गर्दन कटने के कारण तेजी से रक्तस्राव हुआ और प्रदीप को संभलने का भी मौका नहीं मिला, उसकी चारपाई पर ही मौत हो गई। परिजनों के साथ गांव शिकारपुर के प्रधान ओमबीर सिंह व अन्य ग्रामीण भी खेतों पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन गांव से मोर्चरी पर आये।

यहां पर प्रदीप की मौत को लेकर ग्रामीणों के बीच कई प्रकार की चर्चाओं का दौर चलता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप पाल शराब पीने का शौकीन था। वो रोजाना पीता था। शनिवार की शाम वो घर से खेतों पर पानी चलाने के लिए गया था। सुबह शव पड़ौसी किसान जयवीर सिंह निवासी गढ़ी नौआबाद के खेत की नलकूप पर मिला। पुलिस ने जयवीर सिंह से भी पूछताछ की है। जयवीर का कहना है कि रात्रि में प्रदीप पाल नशे की हालत में उसकी नलकूप पर आया, उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था, उसने उसके बैठने के लिए चारपाई डाल दी। उसके सामने ही प्रदीप चारपाई पर लेट गया था। वो काम में लग गया, इसी बीच उसके घर से फोन आया कि मेहमान आये हैं, वो तुरंत ही अपने घर चला गया था, सवेरे जब वो खेतों पर आया तो प्रदीप चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। जयवरी ने ही सबसे पहले शव देखा और पुलिस को सूचना देकर बुलाया था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रदीप पाल की हत्या का कारण अवैध सम्बंध हो सकते हैं। इसमें किसी परिचित का ही हाथ है। पुलिस भी ग्रामीणों को टटोलने के प्रयासों में जुटी है। 

इसे भी पढ़ें:  किसानों को 460 करोड़ सहायता, सीएम योगी का तोहफा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ससुराल के बाहर धरने पर बैठी श्रुति वर्मा को पुलिस ने दिलाया बेटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका कर्मियों का संकल्प ईमानदारी से करेंगे काम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के कारण बिगड़ा मौसम का मिजाजजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »