कारागार में बंद हत्यारोपी बुजुर्ग बंदी माशूक अली की मौत

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में ही हत्या के आरोप में बंद चल रहे एक 62 वर्षीय बंदी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलवाया गया और अस्पताल से शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कारागार प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव हीन्ड में निवासी माशूक अली पुत्र शमशेर हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद चल रहा था। पिछले दिनों तबियत खराब होने पर माशूक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया। यहां पर सुरक्षा में तैनात हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने इमरजेंसी में सूचना दर्ज कराई, जिसके बाद माशूक अली का परीक्षण किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया। यहां पहुंचे माशूक के पुत्र शोएब अहमद ने बताया कि करीब चार साल पहले गांव में ही आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। इसमें उनके पिता माशूक अली को भी आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था, तभी से वो कारागार में बंद चल रहे थे। पिछले दिनों उनको फालिस पड़ गई थी। इसके लिए उनका उपचार पुलिस और जेल प्रशासन की निगरानी में मेरठ और दिल्ली चला। दिल्ली से पिछले दिनों ही उनको कारागार वापस लाया गया था। वहां से 05 जून को उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां वो मेडिकल वार्ड में थे और आज सवेरे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न

महिला की संदिग्ध मौत, किशोरी ने खाया जहर

मुजफ्फरनगर। रविवार को एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई, परिजन बिना कार्यवाही के ही जिला अस्पताल से शव उठाकर अपने साथ ले गये। वहीं एक किशोरी ने घरेलू विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर अवस्था में उसको हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

नई मंडी निवासी राम नरेश पाण्डे रविवार को सवेरे करीब साढ़े छह बजे अपनी पत्नी 38 वर्षीय बिन्दू देवी को अचेत अवस्था में लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। यहां पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण किया तो महिला की यहां आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। मौत की पुष्टि होने के बाद मृतका का पति राम नरेश बिना कोई कार्यवाही किये ही शव उठाकर अपने साथ घर ले गये थे। थाना खालापार क्षेत्र के मौहल्ला रहमतनगर निवासी दिलशाद की नाबालिग पुत्री ने भी सुबह घरेलू विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर अवस्था में परिजन उसको लेकर सुबह करीब आठ बजे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नहीं सुधरने पर गंभीर अवस्था में किशोरी को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जिला पंचायत का पुनर्गठन, वार्डों की संख्या हुई कम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की सरकारों में मिला महिलाओं को सम्मानः सुनीता बालियानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो रहा जनमानसः गुलाब देवी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हरियाणा के दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »