एमआईटूसी ने कबाड़ कर दिये पालिका के वाहन, होगी कटौती

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चल सम्पत्ति के रूप में शहरी सफाई व्यवस्था के लिए अमानत के तौर पर मिले 105 छोटे-बड़े वाहनों को एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. नई दिल्ली द्वारा पालिका प्रशासन को हैंड ओवर तो कर दिया गया, लेकिन वाहनों की मैकेनिकल फिटनेस कराये जाने पर अधिकांश वाहनों की सेहत काफी खबरा पाई गई है। कई वाहनों से तो कीमती सामान ही गायब कर दिया गया। काफी वाहनों की मरम्मत कराई गई। ऐसे में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, पालिकाध्यक्ष ने वाहनों को क्षति पहुंचाये जाने के लिए एमआईटूसी से वित्तीय कटौती करने के निर्देश दिये हैं।

नगरपालिका परिषद् में अनुबंध के आधार पर एमआईटूसी कंपनी ने शहर के सभी 55 वार्डों में डोर टू डोर और डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का कार्य फरवरी 2024 में संभाला था। इस दौरान पालिका की ओर से कंपनी को अपने 75 गारबेज टिपर वाहनों के साथ ही पांच जेसीबी, 11 डम्फर, 08 काम्पेक्टर, चार बुल लोडर टैक्टर और ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित करीब 30 बड़े वाहन उपलब्ध कराये थे। 11 जून को काम बंद करने के बावजूद भी एमआईटूसी द्वारा पालिका को 105 वाहन हैंड ओवर नहीं किये जा रहे थे। इन वाहनों को कंपनी से हैंड ओवर लेने के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने एक कमेटी का गठन किया था। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, जेई जलकल जितेन्द्र कुमार सैनी, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल और एक मैकेनिकल एक्सपर्ट को शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  खनन माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए गए सीज

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मंगलवार को एमआईटूसी के प्रोजेक्ट हैड ओपी दूबे ने एनएसए डॉ. अतुल कुमार को सभी वाहनों की चाबियां सौंप दी थीं। कमेटी ने सौंपे गये वाहनों का तकनीकी परीक्षण कराया, इसमें अधिकांश वाहन कबाड़ अवस्था में पालिका को सौंपे गये हैं। ये वाहन 11 जून से कंपनी ने पालिका के गैराज रुड़की रोड और भोपा रोड पर बंधक अवस्था में रखे हुए थे। गारबेज टिपर वाहनों की अवस्था ज्यादा खराब है। इनमें अधिकांश में टायर खत्म हैं, फिटनेस नहीं कराई गई, महत्वपूर्ण पार्टस और अन्य सामान भी निकाल लिया गया। वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में भी है। कुछ वाहनों की तत्काल मरम्मत कराई गई है। कमेटी ने वाहनों की दयनीय अवस्था के सम्बंध में अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इससे पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को अवगत कराया गया तो उन्होंने वाहनों को पहुंचाई गई क्षति के रूप में एमआईटूसी की बंधक सिक्योरिटी मनी से क्षतिपूर्ति कराने के निर्देश दिये हैं, जिसके सम्बंध में कार्यवाही कराई जा रही है। बताया गया कि पालिका के पास एमआईटूसी की सिक्योरिटी मनी के रूप में करीब सवा करोड़ रुपये की धनराशि बंधक है।

इसे भी पढ़ें:  संडे में एम.जी. पब्लिक स्कूल आओ, मुफ्त उपचार कराओ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार देख रो पड़े मनेश गुप्ताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बार-बार बिजली कटौती पर सख्ती, अब दिन में केवल दो बार ही होगा शटडाउन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  संडे में एम.जी. पब्लिक स्कूल आओ, मुफ्त उपचार कराओजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »