मूलचंद रिसोर्ट पर ममता अग्रवाल ने लगाया योग मेला

मुजफ्फरनगर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित मूलचंद रिजॉर्ट्स में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी ममता अग्रवाल के संयोजन में किया गया

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी डॉ. सोमेन्द्र तोमर का ममता अग्रवाल, दीप अग्रवाल एवं पीयूष अग्रवाल द्वारा बुके भेंट कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की और सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया। मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन जीवन प(ति है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलन में रखती है। यह संतुलन ही हमें आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्थिरता और शांति प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता से मधुबन रेस्टोरेंट खाली करायेगी पालिका


मूलचंद रिसोर्ट की डायरेक्टर ममता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को आज पूरे विश्व ने अपनाया है और उसका महत्व समझा है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि आज योग एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि कि आप योग को केवल आज के दिन नहीं, बल्कि अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रतिदिन योग करें, स्वस्थ रहें, और समाज को भी स्वस्थ बनाने में योगदान दें। यहां सभी ने योग के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  पीसीबी के आरओ अंकित सिंह का गाजियाबाद तबादला


इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा योग के लाभों पर प्रकाश डाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बिजेन्द्र पाल, ममता अग्रवाल, दीप अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, गिरीश अरोड़ा, सीए अजय अग्रवाल, राजन अग्रवाल, निशांक जैन, कामेश्वर त्यागी, सभासद अमित पटपटिया, सचिन त्यागी, आलोक कुमार, अभिषेक चौधरी, हरेन्द्र शर्मा, सुधीर खटीक, रेणु गर्ग, मनी पटपटिया व रजत गोयल सहित अन्य प्रमुख समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छ भारत मिशन प्रशिक्षण में शामिल हुई चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छ भारत मिशन प्रशिक्षण में शामिल हुई चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस से मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पीसीबी के आरओ अंकित सिंह का गाजियाबाद तबादलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »