एम.जी. पब्लिक स्कूल में रोगियों को मिला उपचार का दोहरा लाभ

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में जून माह के मासिक चिकित्सा कैम्प में रोगियों को दोहरा लाभ मिला। इस बार यहां निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर के साथ ही न्यूरो रोग परामर्श कैम्प का आयोजन भी किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अतिथियों, चिकित्सकों और उपचार परामर्श पाने के लिए आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल ;एमबीबीएस, एमएसद्ध के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाई वितरित की गयी। शिविर में 55 रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया और 07 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मौनी अमावस्या पर संगम में तनाव, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का रथ रोका, साधु-संतों और पुलिस में झड़प

इसके अतिरिक्त न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. भावना तोमर ;एम.बी.बी.एस., डीएम न्यूरोलॉजीद्ध ने अपनी टीम के साथ न्यूरो रोग परामर्श शिविर में रोगियों को उचित उपचार परामर्श प्रदान कर लाभान्वित किया। इस शिविर में 50 रोगियों को उपचार पमरार्श के साथ निःशुल्क दवाई भी प्रदान की गई। प्रधानाचार्या ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में उपचार प्रदान करके नेत्र स्वास्थ्य और न्यूरो रोगों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना था। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रांगण में माह के प्रत्येक चौथे रविवार को शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें सेवा और सुविधा को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास हम लगातार कर रहे रहे हैं। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 27 जुलाई, 2025 को सुबह 9.30 बजे से आयोजित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों पर शिकंजाः छह शातिर दबोचे


इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चेरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, श्रीमती मधु गोयल, अर्थव गोयल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. एससी गुप्ता, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरन दास गर्ग, सचिव पवन गोयल, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप अग्रवाल, वरदान चौधरी, श्रीमती राशि चौधरी मौजूद रहे। शिविर आयोजन में नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ उनके सहयोगी के रूप में मोहिनी प्रजापति, पूजा, परवेज आलम, आकाश कुमार, सुरेन्द्र माहेश्वरी और डॉ. अजहर हुसैन तथा डॉ. भावना तोमर के साथ वैणी कश्यप, अंकित कश्यप और शीशपाल चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रतिबंधित दवाईयों के साथ नशे के पांच सौदागर गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सभासद मनोज वर्मा की माता जी का निधन, छाया शोक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का किया स्थलीय निरीक्षणजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »