डॉ. मुखर्जी ने अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर कियाः श्रीचंद शर्मा

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को गांधीनगर स्थिति भाजपा जिला कार्यालय में उनकी पुण्य स्मृति पर आयोजित गोष्ठी में भाजपा नेताओं एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने अपने संबोशन में कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ष्एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगेष्कृ इस संकल्प को उन्होंने अपने जीवन का ध्येय बनाया और जम्मू-कश्मीर में पूर्ण एकीकरण हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इसे भी पढ़ें:  माइनॉरिटी वेलफेयर एसोसिएशन ने मेधावियों को किया सम्मानित


यूपी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति से अनुच्छेद 370 का इतिहास बन गया, और डॉ. मुखर्जी का स्वप्न साकार हुआ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रप्रथम की भावना पर भाजपा सरकार काम कर रही है। आज उनके सिद्धांतवादी जीवन के प्रति युवाओं को जोड़ने का काम होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कैग से आई ऑडिट टीम को नहीं मिला पालिका से रिकॉर्ड

इसके लिए ही भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। आज एक राष्ट्र, एक विधान और एक निशान की भावना को साकार कर हम सभी कार्यकर्ता उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी जी, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, उमेश मलिक, अशोक कंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजू अहलावत, सुनील दर्शन, अचिंत मित्तल, कुशवेंद्र तोमर, रक्षित नामदेव और सचिन सैनी, मीडिया प्रभारी पवन अरोरा एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सर शादीलाल डिस्टलरी के दो दिवसीय कांवड़ शिविर का शुभारंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नकाबपोश चोरों का आतंकः एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात से सनसनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आईएमए की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. सुनील चौधरी अध्यक्ष, डॉ. मनोज काबरा सचिव बने

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नकाबपोश चोरों का आतंकः एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात से सनसनीजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »