नशे के खिलाफ बुग्गी पैदल यात्रा पर निकले शिव भक्त रविन्द्र

मुजफ्फरनगर। नशे की चपेट में आ रहे युवाओं को जागरूक करने के लिए हरियाणा के सफीदों निवासी रविंद्र तोमर ने अनोखी मुहिम शुरू की है। वह ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे और नशा मुक्ति का संदेश लेकर बुग्गी पर सवार होकर पदयात्रा पर निकले हैं। बुधवार को उनकी यात्रा पानीपत-खटीमा हाईवे होते हुए बघरा पहुंची, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सामाजिक जागरुकता के लिए इस युवा की सोच की सराहना की गई। रविन्द्र तोमर ने बताया कि वो युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हुए अपनी कांवड़ को इस अभियान के लिए समर्पित कर रहे हैं। वो हरिद्वार से गंगा जल लेने जा रहे हैं और अपने गांव में मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। बुग्गी को वो पैदल ही खंच रहे हैं, जिस पर धर्म और राष्ट्र के प्रतीक के रूप में ध्वज लहरा रहे हैं। बघरा पहुंचने पर रविन्द्र का लोगों ने स्वागत और सत्कार किया तथा उनकी सोच की सराहना भी की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आउटसोर्स सफाई कर्मी ने अपने नायक से की मारपीट

इस युवा रविन्द्र तोमर ने बघरा पहुंचने पर बताया कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जिसमें वह गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बता रहे हैं।रविंद्र तोमर की योजना हरिद्वार तक पदयात्रा करने की है, जहां से वह गंगाजल लेकर हरियाणा लौटेंगे और मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को भेंट करेंगे। इसके साथ ही राज्य में युवाओं को नशाखोरी से दूर करने के लिए सरकार द्वारा पहल करने की मांग भी वो करेंगे। इसके बाद गांव में जाकर वो जलाभिषेक कर अपनी कांवड़ को इस अभियान के लिए समर्पित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगाजल नशा मुक्ति का प्रतीक बनकर सरकार को यह संदेश देगा कि अब समय आ गया है कि युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए की बड़ी पहल-शहर में दिखेगी लखनऊ की झलक

उनकी बुग्गी पर लगे स्लोगनकृ‘नशा छोड़ो, देश जोड़ो’, ‘युवाओं को चाहिए शिक्षा, नहीं चाहिए नशा’कृराहगीरों और ग्रामीणों का ध्यान खींच रहे हैं। जगह-जगह लोग उन्हें सुनने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं और उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर ऐसे प्रयास लगातार होते रहें, तो युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बाहर निकाला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी व्याधियों पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य परिचर्चाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुलिस चौकी के पास दुकानों पर आधी रात बजाया घन, सोती रही पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस चौकी के पास दुकानों पर आधी रात बजाया घन, सोती रही पुलिसजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »