जनकपुरी के गौरी शंकर मंदिर में चार फीट पानी भरा, लोगों में आक्रोश

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला जनकपुरी स्थित ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। मंदिर में करीब तीन-चार फुट पानी भर जाने से लोगों में आक्रोश नजर आया। ऐसे में जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी भी मंदिर पहुंचे और जलभराव के बीच ही पुजारी व अन्य लोगों के साथ मंदिर में घंटा बजाकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन और नगरपालिका परिषद् के खिलाफ पानी में ही धरना शुरू कर दिया।

जनकपुरी स्थित गौरीशंकर मंदिर के पुजारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से यहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं, लेकिन हर साल बरसात में यही स्थिति देखने को मिलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका, पार्षदों और यहां तक कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल तक कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन किसी ने इस समस्या की गंभीरता को नहीं समझा।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल पम्प पर घटतौली को लेकर हंगामा, पुलिस बुलाई

पुजारी देवेंद्र मिश्रा की आवाज पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी भी मंदिर पहुंचे और मंदिर परिसर में जमा पानी में ही खड़े होकर धरना शुरू कर दिया। इस अव्यवस्था पर उन्होंने कहा कि जब तक मंदिर से पानी नहीं निकलेगा, मैं यहीं खड़ा रहूंगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को इस हालत की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि मंदिर में हर सावन के महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाने आते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में भगवान की सेवा बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले के लोग इतने सक्षम नहीं हैं कि मंदिर के पुनर्निर्माण में मदद कर सकें। जब तक मंदिर की स्थिति सुधारी नहीं जाती, हम यहीं जल में खड़े रहकर आराधना करेंगे और सावन मास की पूजा भी ऐसे ही करेंगे। इस बीच उन्होंने नगरपालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से भी फोन पर बातचीत कर समस्या की जानकारी दी और आंदोलन की चेतावनी दी गई। ईओ ने तत्काल ही पानी निकालने की व्यवस्था का भरोसा दिया। इस बीच समाजसेवी मनीष चौधरी और पुजारी देवेंद्र मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के लिए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था बनाई जाए और इसके जीर्णाेद्धार को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गौरीशंकर मंदिर धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, इस ओर खुद जिलाधिकारी को संज्ञान लेकर यहां पर समस्या का समाधान स्थाई रूप से कराना चाहिए। हम खुद भी क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर जिलाधिकारी से मिलकर यह मांग रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जट मुझेडा में संत रविदास धर्मशाला का किया शुभारंभराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हाउस टैक्स की वसूली में निखरी पालिका, जलमूल्य में लक्ष्य से दूर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल पम्प पर घटतौली को लेकर हंगामा, पुलिस बुलाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »