चीन ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, कहा- 1 अगस्त से टैरिफ लगा तो करेंगे जवाबी कार्रवाई

बीजिंग/वाशिंगटन। चीन ने अमेरिका को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 1 अगस्त से चीनी उत्पादों पर भारी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाया गया, तो वह जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यदि चीन को ग्लोबल सप्लाई चेन से बाहर करने की कोशिश की गई, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे, जिनका असर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन सभी देशों को भुगतना पड़ेगा जो अमेरिका के साथ व्यापारिक डील में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत में तेल भंडार पर्याप्त, पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह गलत

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि यह कदम न केवल चीन-अमेरिका व्यापार संबंधों को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि वैश्विक व्यापार व्यवस्था और आर्थिक स्थिरता को भी खतरे में डाल देगा। चीन ने अमेरिका के साथ डील करने वाले देशों को भी चेतावनी दी है कि वे इसके प्रभावों के लिए तैयार रहें।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर जासूसी मामला: सबूतों पर उठे सवाल, मिली राहत

गौरतलब है कि जून में वाशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार को लेकर एक अस्थायी सहमति बनी थी, जिससे ट्रेड वॉर की आशंका कुछ हद तक कम हो गई थी। हालांकि, इस डील के कई बिंदु अभी भी अस्पष्ट हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह 1 अगस्त से चीनी उत्पादों पर भारी टैरिफ लागू कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो जून में बनी यह शांति संधि टूट सकती है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में तनाव एक बार फिर तेज़ हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  ईरान पर इजरायल ने किये एहतियाती हमलेः इजरायल रक्षा मंत्री

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बंगाल भाजपा संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को 3 हजार का वादाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कोविड 19 वैक्सीन मुआवजा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  South Africa Shooting: जोहानिसबर्ग के पास भीषण गोलीबारी, 9 लोगों की मौत की आशंकाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »