सभासद राजीव शर्मा नगरपालिका को हर माह देंगे पांच हजार

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई कंपनी की कार्य प्रणाली को लेकर भाजपा सभासद ने ही पालिकाध्यक्ष से शिकायत की है। उनका कहना है कि जिन शर्तों के आधार पर नई कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज के साथ अनुबंध किया गया था, उनका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अपने वार्ड में समस्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वो खुद अपने वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करायेंगे और हर महीने पालिका को टिपिंग फीस के रूप में पांच हजार रुपये का भुगतान भी करेंगे। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से उनके वार्ड से कंपनी की व्यवस्था को हटाने का आग्रह करते हुए कहा कि पूरा शहर कूड़ाघर बना हुआ है। वहीं पालिकाध्यक्ष ने सभासद की शिकायत का गंभीर संज्ञान लेकर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुए जनहित में सभासदों से समन्वय बनाकर अनुबंध का पालन करने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  वर्क ऑर्डर प्रकरण में लिपिक मनोज का वेतन रोका, कर विभाग से तबादला

नगरपालिका परिषद् ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई दिल्ली की जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के साथ तीन साल के लिए नया अनुबंध किया है। कंपनी शहर के सभी 55 वार्डों में सेकेंड्री और प्राईमरी प्वाइंट पर कार्य कर रही है। कूड़ा डलावघर और घर-घर कूड़ा निस्तारण कंपनी की जिम्मेदारी है। वार्ड 25 दक्षिणी कृष्णापुरी से भाजपा सभासद राजीव शर्मा कंपनी की कार्यप्रणाली से काफी नाराज हैं।

उन्होंने बुधवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर कंपनी पर शर्तों के अनुरूप कार्य नहीं करने के आरोप लगाये हैं। पत्र में कहा गया कि हर वार्ड में कंपनी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दो गारबेज टिपर वाहन लगाने का वादा किया था, लेकिन उनके वार्ड में एक ही गाड़ी भेजी जा रही है और वो भी प्रतिदिन तीन या चार गलियों में ही होकर चली जाती है, जिससे लोगोें में रोष बना हुआ है और इस समस्या के कारण पालिका बोर्ड की छवि भी धूमिल करने का काम कंपनी के लोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो अपने वार्ड में कंपनी की गाड़ी नहीं चाहते, उनको हटवा लिया जाये और वो खुद ही अपने संसाधन से घर-घर कूड़ा कलेक्शन कराने के साथ ही प्रत्येक माह सितम्बर से पालिका को टिपिंग फीस के रूप में पांच हजार रुपये का भुगतान करने को तैयार हैं। कंपनी के लोग एक दो गलियों में कार्य के फोटो खींचकर पालिकाध्यक्ष को भी भ्रमित कर रहे हैं, जबकि पूरा शहर कूड़ाघर बना दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने वृक्षारोपण कर दिया संदेश

भाजपा सभासद की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष गंभीर, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को चेतावनी

सभासद की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गंभीर रूप से संज्ञान लेकर कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी को तत्काल तलब करते हुए फटकार लगाई और निर्देश दिये कि वो अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्य करें और वार्ड सभासदों से समन्वय स्थापित करते हुए जनता में एक सकारात्मक संदेश पहंुचाने का काम करें, लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी और शर्त का उल्लंघन करने पर वो कंपनी पर जुर्मानाा लगाते हुए तय मासिक भुगतान से कटौती करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। जनहित हमारे लिए सर्वोपरि हैं। वहीं नतीश चौधरी ने पालिकाध्यक्ष को बताया कि कुछ वार्डों में अधिकांश गलियां छोटी हैं और उनमें गारबेज टिपर वाहन नहीं जा पाते हैं, वहीं वार्डों में प्राइवेट सफाई कर्मचारी भी कार्य कर रहे हैं, और वो कूड़ा डलावघर में भी असमय कूड़ा डालते हैं तथा वार्डों से पैसा भी वसूल रहे हैं, यही लोग समस्या बने हुए हैं, इनको कंपनी समायोजित कर रही है, लेकिन कुछ लोग कंपनी के साथ काम नहीं कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने व्यवस्था बिगाड़ने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  ओलंपिक पदक विजेता मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति का स्वप्निल स्वागत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बाबर का नाम मिटाया, अब औरंगजेब का नम्बरः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच संघर्ष

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच संघर्षजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »