देवबन्द जैन समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया।

गुरु पूर्णिमा पावन पर्व पर देवबन्द जैन समाज द्वारा श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर सारगवाड़ा के प्रांगण में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरो , आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज व आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज की पूजा अर्चना कर बहुत धूमधाम से मनाया। पूजा अर्चना से पूर्व श्री अंकित कुमार अविरल जैन (सिल्वर पैराडाइज फार्म हाउस/पालकी साड़ी जी) द्वारा आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण , दीप प्रज्वलित श्री महेश कुमार अजय कुमार संजय जैन (बजाज) , गुरु पाद पक्षालन श्री आकाश कुमार अभिषेक कुमार प्रखर जैन (होंडा प्राची मोटर्स) , शास्त्र भेंट श्री रविंद्र कुमार रजत जैन सजल जैन ने किया । आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि जैन समाज में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है क्योंकि जैन धर्म में गुरुओं को ‘आचार्य’ या ‘मुनि’ कहा जाता है ,वे आध्यात्मिक मार्गदर्शक होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी सम्बंधित समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन


 


इस दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा ,अभिषेक और आरती की जाती है ,गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन गुरुओं द्वारा दिए गए उपदेशो और शिक्षाओ का पालन करने का संकल्प लिया जाता है और अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने का संकल्प लिया जाता है।गुरु पूर्णिमा का त्योहार गुरु और शिष्य के बीच शाश्वत बंधन का प्रतीक है यह त्यौहार हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान और मार्गदर्शन का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है। 

इसे भी पढ़ें:  नगर पालिका ने शुरू कराया सड़क निर्माण, देवबंद में विकास कार्य तेज

इस अवसर पर सरसावा जैन समाज, मुजफ्फरनगर जैन समाज, देवबन्द जैन समाज उपस्थित रहा।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वकर प्रणाली को कुछ समय के लिए स्थगित कराने की मांग को लेकर सभासदों ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्वकर प्रणाली को कुछ समय के लिए स्थगित कराने की मांग को लेकर सभासदों ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व और श्री श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सवजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »