मीनाक्षी स्वरूप ने किया दो वार्डों में डेढ़ करोड़ की सड़कों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगर में जल निकासी के साथ ही आवागमन को बेहतर बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् की ओर से कराये जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में सोमवार को पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के दो वार्डों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तैयार आठ सीसी सड़कों और एक नाला निर्माण को जनता को समर्पित किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं सभासद भी मौजूद रहे।


नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों को विकास की सौगात देने और जनसमस्याओं को धरातल पर परखने के लिए स्थलीय निरीक्षण पर निकली। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव के साथ वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा में 05 सीसी सड़कों और एक करीब तीस मीटर नाले के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यह जनता को समर्पित करते हुए मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि इस नाले के निर्माण होने से कूकड़ा की तीन बस्तियों को बेहतर जल निकासी का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यहां पर आज पालिका के विभिन्न मदों से प्राप्त धनराशि के अन्तर्गत करीब 80 लाख रुपये की लागत से कराये गये विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है। कहा कि पालिका में शामिल विस्तारित क्षेत्र के विकास के लिए हम प्रतिब( हैं और इसी दिशा में यह प्रयास किया गया है। यहां उन्होंने स्थानीय सभासदों और आम जनमानस से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, महामंत्री सुशील गोयल, वार्ड सभासद प्रशांत गौतम, सभासद नवनीत गुप्ता, सभासद अनुज कुमार, सभासद पति ललित कुमार, विजय प्रजापति, लोकेश बंसल, विपिन कुमार, शिवकुमार व अन्य कार्यकर्ता तथा वार्डवासी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मोरना में अति पिछड़ा सम्मेलन में सुम्बुल राणा को समर्थन का ऐलान


वार्ड संख्या 26 में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने करीब 65 लाख रुपये की लागत से घास मंडी, ब्रह्मपुरी और अंसारी रोड लिंक मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस उद्घाटन के दौरान मीनाक्षी स्वरूप का स्थानीय नागरिकों ने वार्ड सभासद देवेश कौशिक के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, सभासद प्रशांत गौतम, रविन्द्र चौधरी, आदेश गौतम, प्रमोद त्यागी, दिनेश पुण्डीर, प्रदीप त्यागी, संजय त्यागी, शैल कौशिक, सीमा शर्मा, अलका गर्ग, माला सिंघल, रंजना शर्मा, विनोद शर्मा आदि नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार तीन लुटेरे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायल


यहां से पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप अंसारी रोड पर जनसंपर्क करते हुए स्थलीय निरीक्षण के लिए नावल्टी चौराहे पर पहुंचे और यहां के ड्रेनेज सिस्टम का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत करते हुए समस्या को समझने का प्रयास किया और यहां से जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव भी मांगे। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हम शहरी जल निकासी को सुव्यवस्थित बनाने के लिए कृत संकल्प हैं और इसके लिए एक वृहद कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। इसमें हम व्यापारियों से भी आग्रह करते हैं कि नालों पर अतिक्रमण न करें और उनमें थर्माकोल, प्लास्टिक वेस्ट, पॉलिथिन जैसे कूड़ा करकट को न डालें। इस दौरान सभासद देवेश कौशिक, सभासद पति शोभित गुप्ता, भाजपा नेता प्रवीण खेड़ा सहित अन्य भाजपा संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय दुकानदार एवं नागरिक मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट पहुंचे मंत्री कपिल देव ने सुनी महिलाओं की समस्या

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार तीन लुटेरे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद पहुंचकर मंत्री कपिल देव ने भाजपा प्रत्याशी का कराया नामांकन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  UP RO-ARO परीक्षा 2025 शांतिपूर्वक संपन्न, AI निगरानीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »