MUZAFFARNAGAR-शहर में अब बिना नाली बनाये नहीं होगा सड़क निर्माणः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरीय जल निकासी को दुरुस्त करने के लिए शहरी क्षेत्र में नगरपालिका परिषद् के द्वारा किये जा रहे नाला निर्माण कार्यों के साथ ही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पांच वार्डों में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्य जनता को समर्पित करते हुए उनका उद्घाटन किया। इस दौरान वार्डों में पहुंची पालिकाध्यक्ष का नागरिकों ने विकास की सौगात देने पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान शिकायत मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने बिना नाली सम्मिलित किये कोई भी सड़क निर्माण नहीं करने के सख्त निर्देश दिये और सहायक अभियंता निर्माण को शहर में चल रहे विकास कार्यों का मानक और गुणवत्ता के पैमाने पर भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट मांगी है।


नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा राज्य वित्त, 15वें वित्त एवं मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में करीब 1.90 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत कार्यों के पूर्ण होने पर उनका लोकार्पण कर जनता को विकास की सौगात देने का काम किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष द्वारा शहर के पांच वार्डों में मौहल्ला जाट कालोनी, नुमाइश कैम्प, पंचशील कालोनी, गऊशाला नदी रोड, आनन्दपुरी कच्ची सड़क और बचन सिंह कालोनी आदि क्षेत्रों में दो नाला निर्माण और सात सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन कर यह कार्य जनता को समर्पित किए और भरोसा दिलाया कि शहर में जल्द ही हम जल निकासी को बेहतर करेंगे और विकास की इस रफ्तार को लगातार गति प्रदान की जायेगी।

वार्ड संख्या 22 के अन्तर्गत बचन सिंह कालोनी में करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो सड़कों और नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। वार्ड संख्या 23 आनन्दपुरी में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। वार्ड 28 में करीब 80 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क व नाली निर्माण के साथ ही चरथावल मोड़ से प्रेम कुंज रेजीडेंसी तक नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ। यह नाला वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत स्वीकृत किया गया था। वार्ड 42 और वार्ड 24 में करीब 40 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क व नाली निर्माण के साथ ही स्टेडियम रोड पर नुमाइश कैम्प से तरणताल तक नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लोकार्पण करते हुए जनता को समर्पित किये। वार्ड 28 में पहुंचने पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा के साथ पालिकाध्यक्ष का अभूतपूर्व अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  जातिवाद का जहर और नशे की लत समाज के लिए घातकः गुरू चन्द्रमोहन


पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जनपद में पालिका के स्तर से नये और पुराने क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नव विस्तारित क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पथ प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं सेवाओं को हम सुदृढ़ कर रहे हैं। जल निकासी के लिए कई नये नाला निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं और अनेक अंडर कंस्ट्रक्शन है। कुछ नये नाला निर्माण कार्य प्रस्तावित किये गये हैं। आगामी दिनों में हम शहर का ड्रेनेज सिस्टम भी बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं, इसके लिए अंतर विभागीय समन्वय बनाने पर काम हो रहा है, ताकि एक समृ( और सर्वसभागिता के साथ बेहतर कार्य कर पायें। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क निर्माण में नाली छोड़ देने की शिकायत मिली हैं। इसके लिए हमने सख्ती के साथ निर्देश जारी कर दिये हैं कि शहर में अब कोई भी सड़क बिना नाली के निर्मित नहीं कराई जायेगी। सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह को इसकी मॉनीटरिंग करने और शहर में चल रहे निर्माण कार्यों मानक और गुणवत्ता के पैमाने पर कराये जाने, भौतिक सत्यापन कर जांचने और रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जहां नाली छोड़कर सड़क निर्माण कराया गया है, उसके लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर, प्रवीण खेड़ा, सभासद मोहित मलिक, अमित पाल, रविकांत काका, शिवम मुन्ना, सतीश कुकरेजा, कपिल पाल, अलका शर्मा व जेई निर्माण कपिल कुमार मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पालिका के संविदा सफाई कर्मियों के लिए मांगा वर्दी भुगतान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नाबालिग से दुष्कर्म कर आरोपी फरार, एफआईआर दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नाबालिग से दुष्कर्म कर आरोपी फरार, एफआईआर दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका के संविदा सफाई कर्मियों के लिए मांगा वर्दी भुगतानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »