चीतल पार्क का कांवड़ सेवा शिविर बना कांवड़ियों की पहली पसंद

खतौली। कांवड़ यात्रा अपने पूरे चरम पर है और इसी के साथ कांवड़ सेवा शिविरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पिछले वर्षों की भांति इस बार भी गंग नहर स्थित चीतल पार्क में नोएडा निवासी विकास वर्मा (शिवा टैंट फर्नीचर) द्वारा भव्य और सुविधायुक्त निशुल्क शिव भंडारा का आयोजन किया गया है। यह शिविर निशुल्क रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें कांवड़ियों के ठहरने, नहाने और खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। बारिश से बचने के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बड़ा हादसाः शटडाउन लेकर लाइन पर चढ़ा विद्युत कर्मी, करंट लगने से मौत

शिविर में प्रतिदिन हजारों कांवड़िए पहुंच रहे हैं और यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। महिला कांवड़ियों के लिए अलग से स्नान और शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। गंग नहर के पास स्थित होने के कारण यह शिविर विश्राम के लिए कांवड़ियों की पहली पसंद बना हुआ है।

शिविर में गर्मी से राहत देने के लिए कूलरों की व्यवस्था की गई है, जबकि नहर किनारे फव्वारों से नहाने की व्यवस्था कांवड़ियों को ताजगी का अनुभव दे रही है। इतना व्यवस्थित और सेवाभावी शिविर होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर का प्रदर्शन, टोल कराया फ्री

शिविर आयोजक विकास वर्मा ने बताया कि रोजाना हजारों कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। भोजन में प्रतिदिन व्यंजन बदले जाते हैं और स्थानीय युवा पूरी निष्ठा से कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं। उन्होंने बताया कि यह सेवा भाव से किया जा रहा कार्य है और इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधा देना है। चीतल पार्क का यह शिविर सेवा, समर्पण और भक्ति की एक अनूठी मिसाल बन गया है। कावड़ सेवा शिविर में आकाश वर्मा, तरुण वर्मा, अक्षय वर्मा, शिवा, मोनू, सोबी, अश्विनी, दीपक, जतिन चौधरी, पियूष चौधरी, नीटू, निखिल, राहुल शर्मा, अवनीश शर्मा, सोनू, हर्ष, जय किशन, राजपाल शर्मा, इंद्र वर्मा, बहादुर, प्रवीण कुमार आदि शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  शहर के टिल्ला पहुंचकर मंत्री कपिल देव ने किया नाला निर्माण का निरीक्षण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर का प्रदर्शन, टोल कराया फ्रीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बोलेरा और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बोलेरा और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »