सफाई व्यवस्था में जुटी कंपनी सख्त, बिना वर्दी कर्मचारी का कटेगा वेतन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के साथ तीन वर्ष की अनुबंधित अवधि में नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संभाल रही जेएस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से कूड़े के निस्तारण में लगे सभी कर्मचारियों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया है।

इस पहल के तहत हाल ही में शिव चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह की उपस्थिति में कर्मचारियों को कंपनी द्वारा निर्मित नई वर्दियाँ वितरित की गईं। वर्दियों पर कंपनी और पालिका का विशेष लोगो अंकित किया गया है, जिससे कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों पर आसानी से पहचाने जा सकें।

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी ने जानकारी दी कि कंपनी ने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उन्हें प्रतिदिन ड्यूटी पर आते समय निर्धारित वर्दी में उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई कर्मचारी बिना वर्दी के ड्यूटी करता पाया गया, तो उस दिन का वेतन नहीं दिया जायेगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाने हेतु कंपनी ने कुछ प्रमुख क्षेत्रों में बड़े गारबेज वाहन तैनात किए हैं। ये वाहन विशेष रूप से उन क्षेत्रों में डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य करेंगे, जहां मुख्य मार्गों पर आवासीय क्षेत्र है।

बताया कि पालिकाध्यक्ष और ईओ के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कंपनी ने शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर स्थित सेवा शिविरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सफाई दल गठित किए हैं। सफाई कर्मचारियों की टीम को सुपरवाइजर और हेल्परों के साथ 24 घंटे की ड्यूटी में लगाया गया है। प्रत्येक सेवा शिविर से कूड़ा एकत्र करने के लिए 25-25 वाहनों की पूर्ण टीम तैनात की गई है। जो दिन-रात सक्रिय रहकर नियमित अंतराल पर कूड़ा संग्रहण का कार्य कर रही हैं। कंपनी ने सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की विशेष ड्यूटी भी निर्धारित की है। रात्रिकालीन शिफ्ट में भी डलावघरों से कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि रात के समय भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे और सुबह तक मार्ग साफ-सुथरे रहें।

इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने सांसद हरेंद्र मलिक को दिया मांग पत्र

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कलेक्ट्रेट पहुंचे मंत्री कपिल देव ने सुनी महिलाओं की समस्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली में भट्टा कारोबारी के घर में 20 लाख की चोरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में मंत्री कपिल देव ने की सीएम योगी के साथ मुलाकातजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »