26 जुलाई को मुजफ्फरनगर में सभा करने आ रहीं इकरा हसन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के एडीएम द्वारा कार्यालय में मिलने के लिए आई समाजवादी पार्टी की कैराना सीट से सांसद इकरा हसन के साथ की गई अभद्रता और इसके बाद करणी सेना के नेता योगेन्द्र यादव द्वारा इकरा को लेकर की गई असामाजिक टिप्पणी से रोष बना हुआ है। इसमें कांवड़ यात्रा के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक महापंचायत का ऐलान कर चुके हैं, ऐसे में इकरा हसन 26 जुलाई को मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर आयोजित सभा में शामिल होने के लिए आ रही हैं। संगठन इसके लिए अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर विवाद: रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा 26 जुलाई 2025 को ‘संविधान मान स्तंभ दिवस’ मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर स्थित पार्टी कार्यालय, महावीर चौक पर सुबह 10 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसमें विशेष रूप से आरक्षण जैसे संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण और महत्व पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा की कैराना लोकसभा सीट से सांसद इकरा हसन मौजूद रहेंगी। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एडवोकेट ज़िया चौधरी ने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों से कार्यक्रम में ससम्मान भाग लेने का अनुरोध किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस सभा में इकरा हसन को कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान बचाओ संघर्ष के तहत पूरा समर्थन व्यक्त किया जायेगा और उनके लिए न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन भी हो सकता है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन का खूफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने किया तीसरे मोर्चे का गठन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  SOCIAL WORK-शिव से क्रांति तक ललित ने पूरे किये सेवा के 31 सालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने किया तीसरे मोर्चे का गठनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »