शिवभक्तों को रुद्राक्ष माला भेंट कर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा के अवसर पर नगर में भक्ति और सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने शिवभक्तों को रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनका अभिनंदन किया। श्रद्धा से ओतप्रोत वातावरण में पालिकाध्यक्ष ने विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों के समापन अवसर पर शामिल होकर न केवल आयोजकों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि जनमानस को स्वच्छता, सेवा और सामाजिक समर्पण का प्रेरक संदेश देते हुए स्वच्छ शहर की कल्पना को साकार करने के लिए जनसहयोग मांगा।

नगर में शिवभक्ति की अनोखी छटा उस समय देखने को मिली जब नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिवभक्तों का शिव चौक पहुंचने पर रुद्राक्ष माला से अभिनंदन कर उनका मनोबल बढ़ाते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने श्रद्धा से ओतप्रोत इस यात्रा की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि रुद्राक्ष माला शिव भक्ति की प्रतीक है, जो कांवड़ियों की आस्था व संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करती है।

शिवचौक स्थित तुलसी पार्क में स्व. पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप की पुण्य स्मृति में ‘चितरंजन स्वरूप विचार मंच’ द्वारा आयोजित निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर के समापन कार्यक्रम में भाग लेकर उन्होंने श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद मनोज वर्मा, समाजसेवी कार्तिक स्वरूप, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, अलका शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर फंसा जावेद, मुकदमा दर्ज


नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित सेवा शिविर के समापन अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था नहीं, अपितु समाज सेवा, अनुशासन और स्वच्छता का भी प्रतीक है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर श्रद्धालु को सम्मान और स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो। यहां आयोजकों द्वारा उनको सम्मानित किया और बताया कि यह शिविर जीरो प्लास्टिक वेस्ट और नशा मुक्त वातावरण में आयोजित किया गया। इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक और नशा छोड़ने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।

शिवचौक पर वैश्य समाज द्वारा संचालित निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का समापन भी गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। शिविर में हजारों कांवड़ियों को चिकित्सा सेवा एवं दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, अंकुर दुआ, मोहन तायल, रजत गोयल, भीमसेन कंसल, कार्तिक स्वरूप, रेणु गर्ग, सभासद योगेश मित्तल, मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वैश्य सभा अध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल ने सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभी सेवा शिविर आयोजकों को बधाई देते हुए स्वच्छता को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए अपील करते हुए कहा कि ष्श्रद्धा और स्वच्छता दोनों साथ चलें, तभी कांवड़ यात्रा का उद्देश्य पूर्ण होगा। श्रद्धा और स्वच्छता का समन्वय ही सच्ची सेवा है। उन्होंने नगरवासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक को त्यागने और अपने घर व दुकान के आसपास स्वच्छता में सहयोग करने का संकल्प लेने का आह्नान भी किया। 

इसे भी पढ़ें:  खतौली पहुंचे प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर को मिली खामियां

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से बुलाया, पीटने के बाद नंगा कर गांव में घुमायाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर भाग रहे दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली पहुंचे प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर को मिली खामियांजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »