सत्ता में बैठे लोग संविधान को कमजोर कर रहेः इकरा हसन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय, महावीर चौक पर शनिवार को संविधान मान स्तंभ दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैराना से सांसद इकरा हसन नेे संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति जनचेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान आज देश की जनता के लिए गंभीर विषय है। आज के दिन ही हमें संविधान मिला था। आज जो लोग सत्ता में बैठे वो लगातार ये प्रयास कर रहे हैं कि जनता को मिले संवैधानिक अधिकारों को कमजोर किया जाये। वो सामने से या पीछे दरवाजे से ऐसी योजना लाने का प्रयास कर रहे हैं। ये संविधान ही हम जैसे देश के पिछड़ों, दलितों शोषितों और वंचितों की सुरक्षा की गारंटी है। यह नहीं रहेगा कि हम सभी की सुरक्षा कोई नहीं कर पायेगा। सांसद इकरा ने ऐसा संविधान देने के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश के हर वर्ग को संविधान के रूप में अधिकारों का एक सुरक्षा कवच दिया है। इस सरकार ने संवैधानिक संकट पैदा किया है और ऐसे में हमें सोचना होगा कि बदलाव लाया जाये।

उन्होंने बिहार में एसआईआर को बैकडोर की एनआरसी बताते हुए कहा कि ये सरकार मतदाता पहचान के नाम पर देश में रहने और देश का नागरिक होने का प्रमाण बिहार के लोगों से मांग रही है। खुद उनके मंत्री को अपने पूर्वजों के कागज नहीं मिल रही है। ये लोग जनता को वोट के अधिकार से भी वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार स्कूल मर्ज के नाम पर अधिकारों से वंचित कर रही है। गरीब अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने से वंचित होगा। इस सरकार को जनसरोकारों से कोई लेना देना नहीं है। इकरा ने कहा कि आज इस सरकार को बदल कर संविधान के मूल्यों का संरक्षण करने वाली सरकार को लाने का संकल्प लेना होगा।

सपा सांसद ने कहा कि मुजफ्फरनगर से लगाव बहुत पुराना है। ये धरती मेरे वालिद की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। उस दौर के चुनाव में आपने मेरे वालिद को भरपूर प्रेम देकर जिताने का काम किया था, जब टीवी वाले उनको चुनावी बिसात पर चौथे नम्बर पर बता रहे थे। यहां से जिताकर आपने संसद में भेजा और सेवा का अवसर दिया। लगाव की यह डोर तभी से हमारे परिवार से जुड़ी है। 2024 में हमने कैराना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की लोकसभा सीटें जीती हैं। मुजफ्फरनगर में भले ही सपा का केवल एक विधायक है, तो ये भी याद रखो कि यहां भाजपा का भी एक ही विधायक है और जो दूसरे जीते हैं, उसमें सपा की ही जीत छिपी हुई है। ऐसे में समीकरण साफ है कि इस जिले की सभी छह सीटें हम जीत सकते हैं। कार्यकर्ता अपनी ताकत को समझकर मेहनत करे और खींचतान में दूसरों को अपने बीच में स्थान नहीं देना है। सोच और दिल बड़ा रखते हुए सभी एकजुटता के साथ पार्टी के लिए काम करें। टिकट को भी मिले, लेकिन कार्यकर्ता केवल एक ही लक्ष्य बनाकर काम करे कि हमें अपनी सरकार बनानी है। एडीएम प्रकरण में साथ देने वालों का आभार जताते हुए कहा कि ये मेरी नहीं बल्कि उस सदन और पद की बेइज्जती है, जहां जनता ने मुझे चुनकर भेजा है। यह लड़ाई हमने छोड़ी नहीं है, हम संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।

इसे भी पढ़ें:  10 साल बाद पकड़ा आसाराम बापू के रसोइये अखिल का हत्यारोपी तामराज

चरथावल विधानसभा सीट से विधायक पंकज मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार संविधान को तोड़ने का काम कर रही है। मुजफ्फरनगर में लोगों के कपड़े उतारकर उनके धर्म की पहचान करने का प्रयास किया गया। अगर सरकार कोई कानून लाती है तो सरकार की जिम्मेदारी है, उसे लागू करने का। अधिकारी आज बेलगाम हैं। यहां के विधायक व यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री शिकायत करते हैं कि एसडीएम नहीं मान रही हैं। प्रयागराज के कैबिनेट मंत्री भी अधिकारियों की शिकायत करती हैं। अफसरशाही हावी है। हमारी बहन और पार्टी सांसद इकरा के साथ दुर्व्यवहार किया गया, एक सांसद के साथ यह व्यवहार सही नहीं ठहराया जा सकता है। एक आम आदमी को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इसी को लेकर यहां आज संविधान मान स्तंभ दिवस मनाकर रोष जताया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  बारिश से घर की दीवार गिरी, बाल-बाल बची बच्चियों की जान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने वृक्षारोपण कर दिया संदेशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने वृक्षारोपण कर दिया संदेश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बारिश से घर की दीवार गिरी, बाल-बाल बची बच्चियों की जानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »