शहर को स्वच्छ, सुरक्षित बनाने में जनसहयोग जरूरीः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगर के विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने आज दो वार्ड में शहर की तीन कालोनियों अम्बा विहार, अवध विहार और अग्रसैन विहार में 57 लाख रुपये की लागत से बनी पांच सड़कों का लोकार्पण किया और उन्हें जनता को समर्पित किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद् के पूर्ण क्षेत्र में स्वच्छता, आधारभूत ढांचे और सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में शहर की हर गली और मोहल्ले में साफ-सफाई और बेहतर सड़क सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे नागरिकों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा सोमवार को सभासद रजिया शाहिद आलम के वार्ड संख्या 43 के अन्तर्गत आने वाले मौहल्ला अम्बा विहार के मुख्य मार्ग के नव निर्माण को जनता को समर्पित किया। यहां पहुंचने पर सभासद पति शाहिद आलम ने पालिकाध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने यहां पर मुख्य मार्ग का उद्घाटन किया। करीब 350 मीटर लंबा यह मुख्य मार्ग नगरपालिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत राज्य वित्त आयोग की धनराशि से दो हिस्सों में नाज प्रोविजन स्टोर से सतीश गोयल टिहरी वालों के आवास तक और मुस्तफा मस्जिद वाली गली से भोला जनरल स्टोर तक सीसी सड़क के रूप में निर्मित कराया गया है। इस पर पालिका द्वारा करीब 28 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। उद्घाटन से पूर्व पालिकाध्यक्ष ने भ्रमण करते हुए सड़क निर्माण की गुणवत्ता को परखा और स्थानीय नागरिकों से भी मिलकर संवाद स्थापित किया।

इसके अलावा वार्ड 18 में सभासद ममता बालियान के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत करी 29 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन सीसी सड़कों का उद्घाटन किया। यहां सभासद के साथ स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष का अभिनंदन कर सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। उद्घाटन अवसर पर भाजपा नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नगर पालिका वार्ड के सभासद पति शाहिद आलम, सभासद ममता बालियान, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सलीम, शौकत अंसारी, पूर्व सभासद विकल्प जैन, आशुतोष गुप्ता, जोंटी त्यागी, जूनियर इंजीनियर कपिल कुमार एवं लिपिक गोपाल त्यागी सहित समाजसेवी असद फारूकी, कासिम जिला पंचायत सदस्य, परवेज अहमद एडवोकेट, दानिश, रियाज एडवोकेट, आरिफ राणा, डाक्टर जुल्फिकार राव सहित सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पिता ने बेटे को पीटा, पत्नी ने करा दी एफआईआरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन के आदेश पर निरीक्षण करने निकले तीन अफसर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही ललित मोहन की क्रांतिसेनाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »