MUZAFFARNAGAR-दरवाजे की पैड़ी और गली में बुग्गी को लेकर संघर्ष, कई घायल

मुजफ्फरनगर। घर के दरवाजे पर बनी पैड़ी और गली में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के कुल दस लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।

मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला में विगत दिवस पड़ौसियों के बीच ही मामूली कहासुनी के बाद आपसी संघर्ष हो गया। इस प्रकरण में बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के लियाकत पुत्र इस्लामुदीन ने थाना मन्सूरपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जुलाई को सुबह करीब साढ़े छह बजे वो अपने काम के लिए घर से जाने की तैयारी में थे, इसी दौरान उसने अपने घर के सामने बुग्गी खड़ी करने वाले पड़ौसी खुर्शीद व फिरोज पुत्रगण साबुदीन, अब्बास व मुन्तयाज पुत्रगण हमीद को अपनी बुग्गी को हटाने के लिए कहा तो चारों आरोपी अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आये और लियाकत के भतीजे अफजल के सिर पर डंडे से वार कर उसको गंभीर चोट पहुंचाई। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने लियाकत और उसके पुत्र दानिश के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया और जाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  अली खामेनेई की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में सड़क पर उतरे शिया सोगवार

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अमरीन पुत्री साबुदीन ने भी थाने पर तहरीर देकर शिकायत की है कि घर के दरवाजे पर बनी पैड़ी को लेकर उनका विवाद पड़ौसियों से चल रहा है। इस सम्बंध में पूर्व में ही थाना पुलिस और एसडीएम को शिकायत की जा चुकी है। इसी विवाद के कारण सुबह करीब 5-6 बजे अफजल व अबजल पुत्रगण इकरामुदीन, दानिश व हरान पुत्रगण लियाकत और इकरामुदीन व लियाकत पुत्रगण इस्लामुदीन अचानक ही उनके घर में आ घुसे और अमरीन के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर हाथ पकड़कर उसमें काट लिया। शोर सुनकर भाई भी आया तो लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें अमरीन के अलावा उसके भाई फिरोज व खुर्शीद पुत्रगण साबुदीन, मुन्तयाज पुत्र हमीद घायल हो गये। मन्सूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दस आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ में चला योगी बाबा का बुल्जोडर...ढह गया निर्माण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका व कंपनी के खिलाफ खालापार कोतवाली में दी तहरीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन दिन बाद परिवार को मिला कांवड़ यात्रा में बिछड़ा बालक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका व कंपनी के खिलाफ खालापार कोतवाली में दी तहरीरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »