कमिश्नर के सामने नई टाउनशिप का ग्रामीणों ने किया खुला विरोध

मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण (एमडीए) की बोर्ड मीटिंग में उस समय विरोध के सुर तेज हो गए जब शेरनगर गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारिकरण योजना के तहत प्रस्तावित नई टाउनशिप स्कीम के तहत भूमि अधिग्रहण की तैयारी पर कड़ा ऐतराज़ जताया। एमडीए की बोर्ड बैठक में पहुंचे सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल कुमार राय को ग्रामीणों और किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव पर अपनी असहमति दर्ज कराई।

ग्रामीणों का कहना है कि मेरठ हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग 58 एवं पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुजफ्फरनगर जौली राज्य राजमार्ग के मध्य स्थित शेरनगर गांव की लगभग 21 हैक्टेयर बहुफसलीय कृषि भूमि, जिसमें धार्मिक और सामाजिक स्थलों जैसे ईदगाह, कब्रिस्तान, और देवी-देवताओं के स्थान भी शामिल हैं, को नई टाउनशिप विकसित करने के लिए अधिग्रहण में लाना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम न केवल उनके मौलिक अधिकारों का हनन है, बल्कि उनकी आजीविका पर भी सीधा प्रहार है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

इस नई आवास योजना का पहले ही दिन से विरोध कर रहे ग्रामीणों और किसानों का दल बुधवार को गांव से मेरठ स्थित एमडीएम कार्यालय तक पहुंचा और वहां उन्होंने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अधिकारियों से प्रस्तावित योजना में भूमि अधिग्रहण पर चर्चा न करने की मांग की। उनका कहना था कि यह भूमि उनके परिवारों की आजीविका का एकमात्र साधन है, जिसे किसी भी कीमत पर वे आवासीय योजना के लिए देने को तैयार नहीं हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारिकरण योजना के तहत शेरनगर गांव की भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए कहा कि इससे न केवल कृषि क्षति होगी, बल्कि सामाजिक संतुलन भी प्रभावित होगा। ग्रामीणों की यह मांग है कि प्रस्ताव पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पूर्व गांव के लोगों की राय और आजीविका को ध्यान में रखा जाए। इस दौरान सैयद खुर्रम एडवोकेट, सौरभ सिंह, मनोज गुर्जर, मुन्ना, मोहम्मद अनसीर, मगेन्द्र कुमार, विनय कुमार, नितिन, शलभ, फिरोज सहित दर्जनों ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फर्जीवाडा छिपाने को की गई बड़ी धोखाधड़ी

ग्रामीणों के विरोध का कारण-मंहगी जमीन का कम मुआवजा

मुजफ्फरनगर। सरकारी आवासीय योजनाओं में हमेशा से ही बड़ा खेल होता रहा है। जनपद के जानसठ रोड पर 15 साल पूर्व लाई गई श्री बाला जी कंसोर्सियस की द्वारिका सिटी टाउनशिप का प्रकरण हाल फिलहाल बड़ी चर्चाओं में है। ऐसे में अब शेरनगर के पास नई टाउनशिप विकसित करने की योजना को लेकर हंगामा मचा है। दरअसल, इस नई टाउनशिप का शेरनगर के साथ ही दूसरे ग्रामों के लोग इसलिए भी खुलकर विरोध कर रहे हैं। इस योजना के लिए अधिग्रहण को चिन्हित की गई इनमें से अधिकांश लोगों की भूमि हाईवे या राज्य मार्ग पर स्थित है। सूत्रों के अनुसार हाईवे वाली भूमि की कीमत आसमान छू रही हैं और एक से डेढ़ करोड़ रुपये बीघा के दाम बाजार में चल रहे हैं। ऐसे में अधिग्रहण के लिए मुआवजा मात्र 30-35 लाख रुपये बीघा बताया जा रहा है, तो किसान या ग्रामीण अपनी बेशकीमती भूमि लुटाने को तैयार नहीं है। इससे पहले भी एमडीए ने पीनना की ओर एक नई टाउनशिप विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए प्रयास किये, लेकिन किसानों की असहमति और विरोध के कारण यह प्रयास भी ठण्डे बस्ते में चले गये। 

इसे भी पढ़ें:  बेफिक्र पुरकाजी-मस्जिद में चोरी का खुलासा कराने पर चेयरमैन जहीर सम्मानित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फर्जीवाडा छिपाने को की गई बड़ी धोखाधड़ीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया रेलवे स्टेशन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बेफिक्र पुरकाजी-मस्जिद में चोरी का खुलासा कराने पर चेयरमैन जहीर सम्मानितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »