राष्ट्रवाद जगाने मुजफ्फरनगर आयेंगे रामायण के राम

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जज्बा दौड़-11 के माध्यम से शहीदो के प्रति एक नया जज्बा पूरे मुजफ्फरनगर के अन्दर देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरनगर का प्रत्येक व्यक्ति ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में पूरे जज्बे के साथ 10 अगस्त रविवार को प्रातः 5ः30 बजे दौड़कर अपना जज्बा दिखायेगा।

जज्बा दौड़-11 में दौड़ने के लिए रामायण के राम अरूण गोविल, विश्व योग गुरू बाबा रामदेव, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित सभी जनप्रतिनिधि अपना समर्थन दे चुके है, जिनके स्वागत सम्मान के लिए हर व्यक्ति अपने – अपने भावो के अनुसार स्वागत करने को तैयार है। 10 अगस्त की जज्बा दौड़ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सांसद चंदन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक मिथलेश पाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, राष्ट्रीय लोकल जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजीव वर्मा, सभी पालिका सभासद, सभी जिला पंचायत सदस्य, सभी संगठन एक साथ छात्र-छात्राओ के साथ कदम से कदम मिलाकर जज्बा दौड़-11 में दौडेगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रोलिंग मिल के समीप स्कैप गोदाम में लगी आग से अफरातफरी

जज्बा दौड़-11 लगभग 3 किलोमीटर प्रातः 5ः30 बजे पहले लड़कियो की दौड़ शुरू की जायेगी। जो राजकीय इंटर कॉलेज के गेट न0 1 पर स्थित तिरंगे के नीचे से शुरू होगी। उसके लगभग 15 मिनट बाद गेट न0 2 से दूसरी दौड़ लड़को की शुरू होगी। जिन्हे जनप्रतिनिधि, अधिकारी व समाज के प्रबुद्ध लोग केसरिया झंडी लहराकर अपना जज्बा दिखाने के लिए दौड़ का शुभारंभ करेगे। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका आदि ने दौड़ को विश्वस्तरीय बनाने के लिए हर प्रकार से तैयारियाँ कर ली है। लड़के – लड़कियो की दौड़ के रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, एम्बुलेंस व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, जल व्यवस्था, संगठनो द्वारा स्वागत व्यवस्था आदि कर ली गई है।

प्रेस को संबोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सत्यप्रकाश रेशू, व्यवस्थापक अमित पटपटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक रजिस्ट्रेड जाबांज को टी-शर्ट मिलेगी। लड़के-लड़कियों को अलग-अलग लाखों के ईनाम शहिदों की याद में अपना पसीना बहाने के लिए लक्की ड्रॉ द्वारा दिये जायेगे। जज्बा दौड़ में दौड़ने के लिए फार्म आसानी से उपलब्ध है। प्रथम आने वाले लड़के को स्कूटर व एक लड़की को स्कूटर अलग-अलग दिया जायेगा। 15 साइकिलो के अतिरिक्त जीवन उपयोगी अनेको पुरूस्कार शहीदों के सम्मान में दिये जायेगे। जज्बा दौड़-11 हर नागरिक में ’’घर घर तिरंगा – हर घर तिरंगा’’ अभियान को भी जन – जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़ें:  बेफिक्र पुरकाजी-मस्जिद में चोरी का खुलासा कराने पर चेयरमैन जहीर सम्मानित

जज्बा दौड़-11 ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारतीय सेना के शुरवीरो को समर्पित रहेगी। लडकियो की टीम का नेतृत्व समर्पित युवा की महिला विंग व लड़को की टीम का नेतृत्व समर्पित युवा पुरूष विंग करेगी। जज्बा दौड़-11 का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, जिला अस्पताल, घास मंडी, अंसारी रोड़, मालवीय चौक, झांसी की रानी, कोर्ट रोड़, प्रकाश चौक, महावीर चौक व राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पूरी होगी। जो एक राष्ट्रभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम व पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य रूप ले लेगी।

इसे भी पढ़ें:  एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच पहुंचे सांसद हरेन्द्र मलिक

7 अगस्त को सांय 4 बजे गांधी वाटिका, गांधी कॉलोनी से जज्बा-11 बाइक रैली निकाली जायेगी। जिसका शुभारंभ जिला अधिकारी उमेश मिश्रा व भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी आदि संयुक्त रूप से करेगे। जो बाइक रैली शहर के मुख्य रास्तो पर होते हुए रेश विहार पर विराम करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित पटपटिया, हितेश आनंद, अजय अनेजा, गुलशन अरोड़ा, हरिश अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, गौरव नारंग, कार्तिक कपिल, अगम बंसल, अनिकेत गुप्ता, संदीप राज, मनीष कपूर, मानस मालिक,मनी पटपटिया, अंशु बाठला, पारूल कुमार, शालिनी आनंद, राखी ग्रोवर,कमला भगत,सोनिया लूथरा आदि उपस्थित रहे।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को एआई आधारित शिक्षण तकनीक का दिया प्रशिक्षणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में मुर्दा हो गया जिंदाः ढाई बीघा जमीन का कराया फर्जी बैनामा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अफेयर के शक में बॉस बना कातिल: लखनऊ में कर्मचारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तारजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »