भाकियू ने बसी-खुब्बापुर में पंचायत कर किया किसान संवाद

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के द्वारा किसान संवाद कार्यक्रम के अनुसार हो रही पंचायतो के क्रम में चौथे दिन शाहपुर ब्लॉक के गांव बसी और ख़ुब्बापुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। सर्वप्रथम शाहपुर ब्लॉक के गांव बसी में पहुंचने पर वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं पदाधिकारी व किसानों द्वारा चौधरी नवीन राठी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और उसके पश्चात खूबबापुर में पहुंचने पर भी युवा ग्राम अध्यक्ष नोमान अली के निवास स्थान पर चौधरी नवीन राठी जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर सहित चौधरी सत्येंद्र बालियान प्रदेश महासचिव चौधरी शक्ति सिंह जिला मीडिया प्रभारी विजेंद्र बालियान जिला उपाध्यक्ष हैप्पी बालियान युवा ब्लॉक अध्यक्ष सदर मनीष अहलावत जिला महासचिव व रामपाल सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

दोनों ही पंचायतो में अपना वक्तव्य रखते हुए चौधरी नवीन राठी ने कहा कि ये पंचायते किसान के साथ सीधी वार्ता की पंचायत हैं। इसमें कोई भी किसान भाई अपनी पीड़ा रूबरू होकर बता सकता हैं, जिसका समाधान तत्काल किया जाएगा। उसके अलावा 13 अगस्त 2025 को भारतीय किसान यूनियन द्वारा होने वाले ट्रैक्टर मार्च के विषय में भी बताया और अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर लेकर ब्लॉक में ट्रैक्टर मार्च निकलने के लिए कहा। चौधरी शक्ति सिंह ने भी अपना वक्तव्य रखते हुए संगठन के नियम और अनुशासन के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि 13 अगस्त 2025 को किसान अपना ट्रैक्टर मार्च निकलेगा और अपनी देशभक्ति के जज्बे का प्रदर्शन करेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमा

मनीष अहलावत जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन ऐसा संगठन है जो किसानों के लिए तत्पर खड़ा है अन्यथा निर्वाचित होने के बाद में तो सांसद और विधायक फोन तक भी उठाना पसंद नहीं करते। दोनों ही पंचायत में मुख्य रूप से कंवरपाल सिंह चौधरी सत्येंद्र फौजी अंकुर बालियान पिंटू इकराम कुरैशी सलीम कुरैशी नफीस इस्तकार अफलातून लीलू त्यागी मदन अखलाक युवा ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर मुकेश त्यागी हरिओम त्यागी जितेंद्र बालियान ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर मोनू त्यागी राजू त्यागी आदि के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता किसान व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  HOLI-एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन, डीएम आवास पर उड़ा रंग-गुलाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रियंका गैंगरेप व हत्याकांड के आरोपी शुभम को पुलिस ने किया लंगड़ाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  HOLI-एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन, डीएम आवास पर उड़ा रंग-गुलालजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »