ढाबे पर खाना खाते रहे चाचा-भतीजा, ड्राईवर 13 लाख लेकर हुआ फरार

मुजफ्फरनगर। ईंट भट्टों पर माल सप्लाई के बाद भुगतान की रकम लेकर वापस दिल्ली लौट रहे चाचा-भतीजा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रूके, वो खाना खाते रहे और उनका कार चालक भुगतान के रूप में मिले 13 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी लेकर कार सहित फरार हो गया। चालक के फरार होने के बाद पीड़ित व्यापारी ने खतौली थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

दिल्ली के सरिता विहार निवासी आयुष जैन पुत्र विनय कुमार जैन ने खतौली थाने में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपने व्यापार से सम्बंधित माल ईंट भट्टों पर सप्लाई करने का काम करता है। उसने मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों में भी माल सप्लाई किया था। उसी माल का भुगतान प्राप्त करने के लिए व्यापारी 5 अगस्त को अपने चाचा मोहन जैन पुत्र वीर जैन निवासी सविता विहार दिल्ली और कार चालक परमेश्वर यादव के साथ मुजफ्फरनगर आया था। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर स्थित ईंट भट्टे से 4.60 लाख और शामली जनपद के ऊन में स्थित भट्टे से 905700 रुपये का भुगतान प्राप्त किया। कुल 13 लाख 65 हजार 700 रुपये नकद प्राप्त कर व्यापारी अपने चाचा और कार चालक के साथ दिल्ली के लिए वापस चल दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  कबूतरबाज प्रियांक कुतुबपुरिया पर कसा कानूनी शिकंजा

व्यापारी आयुष जैन ने खतौली पुलिस को बताया कि रास्ते में जब वो दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली-देहदादून हाईवे पर पहुंचे तो खतौली बाईपास पर स्थित एसवी पंजाबी टूरिस्ट ढाबे पर भोजन करने के लिए कार रुकवा ली थी। आयुष ने कार चालक को भी भोजन करने के लिए कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। बताया कि सारा पैसा वो चालक को सौंपकर कार के पास ही छोड़कर ढाबे पर अंदर खाना खाने चले गये थे। बीच में भोजन करते समय भी आयुष ने फोन कर चालक को ढाबे के अंदर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उसने भोजन करने से इंकार कर दिया। आयुष के अनुसार जब वो भोजन करने के उपरांत ढाबे से बाहर आये तो कार और चालक दोनों ही गायब मिले। फोन मिलाया तो वो बंद आया। कार चालक परमेश्वर पैसा और गाड़ी लेकर फरार हो चुका था। कार चालक की इस शातिर ठगी के कारण व्यापारी आयुष जैन काफी परेशान हो गये। उन्होंने ढाबे पर यहां वहां पता किया। इसी बीच उनको भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी अमित कुमार पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा और उनकी तहरीर लिखकर थाने में दी। एसएचओ खतौली बृजेश शर्मा ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर कार चालक परमेश्वर के खिलाफ बीएनएस की धारा 316-2 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने राम नाम का पटका पहनाकर किया कांवड़ियों का अभिनंदन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कबूतरबाज प्रियांक कुतुबपुरिया पर कसा कानूनी शिकंजाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जाति और नशे के जहर से नस्ल को बचाना जरूरीः चंद्रमोहन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सैदपुर प्रकरण में पांच महिलाओं सहित नौ आरोपी गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »