बिजनौर में बाढ़-मंत्री कपिल देव ने वीसी के माध्यम से की आपात बैठक

मुजफ्फरनगर। जनपद बिजनौर में देर रात्रि आई बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सक्रिय हो गई है। प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी बिजनौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बिजनौर जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी ही कार से वीसी करते हुए बिजनौर जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाई जाए, प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए, तथा जलमग्न इलाकों में नावों और राहत दलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विशेष रूप से भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कंट्रोल रूम को 24Û7 सक्रिय रखा जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती की जाए, तथा सभी विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहें।

इसे भी पढ़ें:  सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पद बचाने को दिया धरना

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर संकट की घड़ी में आमजन की सुरक्षा को सर्वाेपरि मानते हुए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी हाल में राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, विधायक अशोक राणा, सुशांत सिंह एवं ओम कुमार भी वर्चुअल माध्यम से शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  श्रमिकों का कल्याण ही विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव-कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  विकास को लेकर पूर्व विधायक विक्रम सैनी और भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने उठाया लट्ठ, जूते-चप्पल छोड़ भागे भाकियू तोमर के सिपाही

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में बिजली संकट पर आक्रोश, बिजली घर का घेरावजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »