मुजफ्फरनगर में हवाला कांड-24.50 लाख रुपये के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में हवाला कारोबार से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह रकम हवाला के ज़रिये अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाई जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में हवाला का पैसा लेकर क्षेत्र में आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया और तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में नकद रकम बरामद की गई।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में खरीदी जा रही एलईडी लाइटों का नमूना फेल

पूछताछ जारी, आयकर विभाग को सूचना

पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हवाला ट्रांजेक्शन का प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है ताकि इस रकम के स्रोत और उपयोग के बारे में गहराई से जांच की जा सके। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कड़ियों को जोड़ने में लगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह पैसा कहां से आया था और किसको पहुंचाया जाना था। यदि मामला हवाला से जुड़ा पाया जाता है, तो इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और आयकर चोरी की धाराओं में भी कार्यवाही की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद हरेन्द्र मलिक ने केंद्र में उठाई आवाज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  जगदीप धनखड़ किसान पुत्र, कांग्रेस का रवैया गलतः धर्मेन्द्र मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्कूल जा रहे थे दो भाई, अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग और फिर….

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्कूल जा रहे थे दो भाई, अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग और फिर….जारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »