पुलिस ऐसा काम कर रही, अब हाथ-पांव जोड़कर भी भाजपा को नहीं मिलेंगे वोट

मुजफ्फरनगर। भोपा पुलिस द्वारा पिछले दिनों अवैध हथियार तस्करी का मामला खोलते हुए कुछ युवाओं को इसमें हथियार तस्करी करने के आरोप में गिरफ़्तार किए जाने को लेकर गुरूवार को भोकरहेड़ी लकसर मार्ग पर स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती शिशु मंदिर आर्य समाज भवन में सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सर्वखाप और सर्वसमाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और भोपा पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी गई कि यदि पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ गैंगस्टर या दूसरी कोई कार्यवाही की तो हजारों लोग थाने का घेराव करेंगे। इस महापंचायत में भाजपा नेता अमित राठी भी शामिल रहे और अपनी ही सरकार में विपक्ष की बात को सही ठहराते नजर आये। कहा कि अब तो विपक्ष वालों की बात ही सही लग रही है, कि योगीराज में पुलिस तानाशाह हो गई।

महापंचायत के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में भाजपा नेता अमित राठी ने बताया कि भोपा पुलिस द्वारा असलहा गिरोह दर्शाकर निर्दोष छात्रों को जेल भेजा गया है। पहली बार पुलिस ने निर्दोषों का भविष्य खराब करने की साजिश है। कहा कि यह गुडवर्क दिखाने की हड़बड़ी में पुलिस ने गलत कार्यवाही की है। पुलिस की तानाशाही का यह खेल है। पुलिस के कारनामों से भाजपा को नुकसान हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा के नाम से ही वोट मिल जाया करते थे, लेकिन अब पुलिस के कारनामे ऐसे हो गये कि हाथ पांव जोड़कर भी भाजपा को वोट नहीं मिल पाते हैं। अधिकारी हमारी सरकार में अपनी मनमानी कर रहे हैं, जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने अपने शीर्ष नेतृत्व से भी प्रकरण में एक दल भेजकर जांच कराने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि जनपद के कई नेताओं, जनप्रतिनिधियों ने इसमें सिफारिश की, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और यही कारण है कि मेरा नाम इसमें शामिल किया गया है। अब खुद एसएचओ कह रहे हैं कि वो इस गुडवर्क में शामिल ही नहीं रहे। 15 अगस्त को रोटी-पानी का इंतजाम कर भोपा थाने का घेराव करेंगे और वहीं पर 10 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तारी देंगे।

महापंचायत में अंर्राष्ट्रीय संत महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि पुलिस ने कुछ निर्दोष बच्चों को हथियार तस्कर गिरोह के सदस्य के रूप में दिखाकर उनको फंसाने का काम किया है। यह युवाओं का भविष्य बर्बाद करने की एक साजिश है। पुलिस ने जिन 16 आरोपियों को इस प्रकरण में अभी तक जेल भेजा है, उनमें निर्दोषों की हम रिहाई की मांग कर रहे हैं। इनमें अनेक बच्चे कई प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए थे, जिन्हें अवैध असलाह के सौदागर बनाकर पुलिस ने गलत काम किया है। पूरे समाज में पुलिस की इस कार्यवाही से रोष बना हुआ है। कहा कि यह केवल एक सांकेतिक प्रदर्शन था। यदि पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर निर्दोषों को नहीं छोड़ा तो 15 अगस्त के दिन भोपा थाने पर ही सर्वसमाज के लोग धरना देकर ध्वजारोहण करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर में मंदिर के पास मीट की दुकान को लेकर शिवसेना में रोष

महापंचायत में सीओ भोपा रविशंकर और थाना प्रभारी भोपा भी पहुंचे। सर्वखाप और सर्वसमाज की ओर से सीओ को एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें निर्दोष जेल भेजे गये युवकों की जल्द रिहाई का प्रबंध करने, गैंगस्टर नहीं लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि पुलिस ने मांग पूरी नहीं की तो 15 अगस्त को भोपा थाने का घेराव कर धरना दिया जायेगा। इस पंचायत की अध्यक्षता वीरपाल मास्टर ने की तथा संचालन सराहवत खाप के मुखिया संजीव सेहरावत और अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा के महामंत्री अजय शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। महापंचायत में मुख्य रूप से संजीव सिंह सहरावत खाप चौधरी सहरावत खाप उत्तर प्रदेश, चंद्रवीर सहरावत जिला खाप चौधरी, वीर मास्टर जी प्रदेश संयोजक, अश्विनी सहरावत, मोनू सहरावत, बॉबी सहरावत, गोपाल दास महाराज, अजय कृष्ण शास्त्री सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  खेत में गिरी कार बनी आग का गोला, घर में फटा गैस सिलेंडर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर में मंदिर के पास मीट की दुकान को लेकर शिवसेना में रोषराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की रक्षा को जीवन समर्पित कियाः ललित मोहन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »