MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजद

मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में अज्ञात चोरों के आने की दहशत में अफवाह फैलाकर लोग अपनी पुरानी रंजिश को भी साधने का काम कर रहे हैं। पुलिस जांच में एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है। इसमें जमीन को लेकर चल रही रंजिश में एक परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर परिवार के बुजुर्ग को निशाना बनाया और संदिग्ध लोगों को बैठाने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग पर हमला कर उसको घायल कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार सगे भाइयों को नामजद करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरोपुर में घर में घुसकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग के पास से संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा रहता है और वो इन संदिग्धों को पूरा संरक्षण दे रहा था, इससे गांव में दहशत का माहौल बन रहा था। चोर आने की चर्चा के बीच ग्रामीणों ने बुजुर्ग को संदिग्धों को बैठाने और बुलाने से मना किया तथा उनके बारे में जानकारी मांगी लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति ग्रामीणों को इसकी जानकारी नही दे रहा था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में गोल्ड तस्कर के घर डीआरआई का छापा, गिरफ्तार

इस मामले में गांव खुसरोपुर निवासी बुजुर्ग अमीर अहमद के पुत्र अमीन ने चरथावल थाने में तहरीर देकर पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। अमीन ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके पिता अमीर अहमद अपने घर पर ही मौजूद थे, इसी बीच उनके गांव के निवासी नईम के चार पुत्रों रफी, ताहिर, नासिर और आरिफ हाथों में लाठी डंडे एवं धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आये और चारपाई पर लेटे उसके बुजुर्ग पिता पर अचानक हमला कर दिया। इस मारपीट में बुजुर्ग को काफी चोट आई। अमीन ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृति के लोग हैं और गांव में आये दिन झगड़ा फसाद करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  नारी वंदनः मातृशक्ति का जनसैलाब बदलाव का संकेतः अनिल कुमार

एसएचओ चरथावल इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चारों हमलावर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया ये बात सामने आई है कि अमीर अहमद और नईम पक्ष के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के कारण चोर की अफवाह में बुजुर्ग पर हमला किया गया है। चोर की अफवाह और संदिग्ध लोगों के गांव में आकर अमीर के घर बैठने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी अभी घर से फरार हैं, उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर भाजपा ने किया यूनिटी मार्च

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हादसों में तीन की मौत, दो सड़क हादसे, स्टेशन पर मिला एक शवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शामली में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कुल्हेड़ी गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में बुलाकर दिया वारदात को अंजामजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »