मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में मेला देखने के लिए अपने घर से आये एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पूर्व प्रधान के घर के पास ले जाकर पेड़ से बांधा और पिटाई की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर प्रकाश में आये एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो फरार आरोपी के साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि गत दिवस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग एक युवक को पेड़ से बांधने के बाद उसकी पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में भीड़ नजर आ रही थी, जिसमें से कुछ लोगों के द्वारा युवक पर हमला किया जा रहा प्रतीत हो रहा था। इस प्रकरण में अब पुलिस ने कार्यवाही की है। भोपा थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच करने पर यह प्रकरण मोरना का सामना आया है, जिसमें मोरना चौकी प्रभारी एसआई ललित राजपूत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बनी सहमति-समिति न ट्रस्ट समाज निकालेगा विश्वकर्मा शोभायात्रा

एसआई ललित ने अपनी तहरीर में बताया कि 09 अगस्त को उनको जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोग रस्सी के सहारे पेड़ से बांधने के बाद मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। एसआई ने बताया कि इस वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि यह घटना 07 अगस्त की है। इसमें मोरना के करहेडा रोड पर पूर्व प्रधान नाहर सिंह के घर के पास स्थित नीम के पेड़ से व्यक्ति को शाम करीब पांच बजे बांधकर पीटा गया था। इसमें वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों के नाम सामने आये। इनमेें राजा पुत्र चन्द्रवीर, कल्लू पुत्र सतपाल और करण पुत्र सोम सिंह निवासी मोरना के साथ ही कुछ अज्ञात शामिल हैं। एसआई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकमदा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने भ्रष्टाचार पर जताया आक्रोश, 8 जुलाई से तहसील में हल्ला बोल

एसआई ललित राजपूत ने बताया कि आरोपी राजा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके खिलाफ शांति भंग में धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई। जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। बताया कि पीड़ित व्यक्ति जानसठ का रहने वाला है और मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं, वो मेला देखने के लिए क्षेत्र में आया था। इसी बीच ग्रामीणों ने उसको घूमते हुए पकड़ लिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए युवक को पकड़ा गया था, नाम पता पूछने पर सटीक जानकारी नहीं देने पर उसको चोर समझकर लोगों ने पीट दिया, इसी बीच किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो बना ली और उसको वायरल कर दिया था। भोपा थाना प्रभारी का कहना है कि इसमें शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी की जायेगी। इसके लिए टीम को लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन और बस सेवा पर बड़ा निर्णय

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका परिषद के एनएसए डॉ. अजय शाही के खिलाफ शासन में जांच शुरूराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने भ्रष्टाचार पर जताया आक्रोश, 8 जुलाई से तहसील में हल्ला बोल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बनी सहमति-समिति न ट्रस्ट समाज निकालेगा विश्वकर्मा शोभायात्राजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »