गन्ने के खेत में दिनदहाड़े गौकशी, मुठभेड़ में तीन गौकश पकड़े

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में दिनदहाड़े हो रही गौकशी की सूचना पर पहुँची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। मौके से एक जीवित बछड़ा, गौकशी के उपकरण और तीन तमंचे बरामद हुए।

थाना बुढ़ाना पुलिस ने मंगलवार को दिनदहाड़े गौकशी करने वाले तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। एक गौकश को पुलिस ने काम्बिंग में जंगल से पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक जीवित बछड़ा, गौकशी के उपकरण, तीन तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक ललित कुमार पुलिस बल के साथ बुढ़ानादृकांधला मार्ग पर गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एचपी गैस गोदाम से जाने वाले रास्ते पर स्थित राहिल क्रिकेट ग्राउंड के पास गन्ने के खेत में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रहीश पुत्र मोहम्मद उमर निवासी लुहसाना रोड बुढ़ाना और नौशाद पुत्र सगीर निवासी सम्भलहेड़ा मीरापुर घायल हो गए, जबकि तीसरा आरोपी मूसा पुत्र जमरूद निवासी जौला, बुढ़ाना को घेराबंदी कर जंगल से ही पकड़ लिया गया। घायल आरोपियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

मुठभेड़ के बाद सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि आरोपी दिनदहाड़े ही जंगल में गौकशी करने के प्रयासों में जुटे हुए थे, पुलिस की सक्रियता के कारण गौकशी की घटना को होने से बचाया गया है। आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। शातिर गौकशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ललित कुमार, संदीप कुमार, छविकान्त सिंह, अभिषेक चौधरी, आशीष चौधरी, शुभम सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, मनोज कुमार, राजीव गिरी, संजय कुमार, नीरज त्यागी, सुनील कुमार और कांस्टेबल गौरव पुनिया शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री-विधायक हजारों करोड़ों के मालिक हो गये, लेकिन दलाल मुझे बता रहेः मांगेराम त्यागी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री-विधायक हजारों करोड़ों के मालिक हो गये, लेकिन दलाल मुझे बता रहेः मांगेराम त्यागीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री-विधायक हजारों करोड़ों के मालिक हो गये, लेकिन दलाल मुझे बता रहेः मांगेराम त्यागी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार स्कूल बस ने मारी बाइक में टक्कर, युवक गंभीर घायलजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »