मुजफ्फरनगर में बड़ा छात्रवृत्ति घोटाला, 10 शिक्षण संस्थानों पर एफआईआर

मुजफ्फरनगर। जिले में छात्रवृत्ति वितरण में हुए बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। लंबी जांच और शासन के निर्देशों के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 10 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन संस्थानों में आईटीआई, मदरसे, गुरुकुल, इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज सहित कई नामचीन संस्थान शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान छात्रवृत्ति वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। आरोप है कि इन संस्थानों ने पात्रता नियमों को ताक पर रखकर अपात्र छात्रों के नाम से छात्रवृत्ति राशि का हेरफेर किया। इस सूची में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी और इस्लामिया डिग्री कॉलेज जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  भरी सर्दी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार, आधी रात पहुंचे अफसर

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि छात्रवृत्ति के लिए भेजी गई सूचियों में अपात्र छात्रों को शामिल किया गया, कई छात्रों के दस्तावेज फर्जी पाए गए और कुछ मामलों में छात्र स्वयं मौजूद ही नहीं थे। इस तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या.. स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए शासन ने विशेष जांच कराई। जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रबंधन और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आने वाले समय में उन सभी संस्थानों के लिए चेतावनी है जो छात्रवृत्ति योजनाओं में गड़बड़ी करने की कोशिश करते हैं। वहीं, मामले के उजागर होने से शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें:  साईं धान फाउंडेशन ने 140 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  साईं धान फाउंडेशन ने 140 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सिसौली से गूंजा प्राकृतिक खेती का संदेश, चार दिवसीय शिविर का समापन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के मौहल्ले में साम्प्रदायिक विवादः मुस्लिम खरीदारों के खिलाफ सड़क पर धरनाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »