मंत्री सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में गुर्जर समाज का प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। मेरठ नगर निगम के प्रकरण में सपा नेता के द्वारा बीच सभा में प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर को जिंदा जला देने की धमकी दिए जाने पर गुर्जर समाज ने आक्रोश प्रकट किया है। आज गुर्जर समाज के सैंकड़ों लोगों ने सपा नेता के खिलाफ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सपा नेता के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

गुर्जर सद्भावना सभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष चै. रामपाल सिंह, महामंत्री चै. ओमपाल चैहान और युवा नेता चै. अभिषेक गुर्जर के नेतृत्व में समाज के सैंकड़ों लोग द्वारा सोमवार को राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर के पक्ष में जुलूस निकालते हुए उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए धमकी देने वाले सपा नेता पर कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान गुर्जर समाज के लोग नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया। गुर्जर सद्भावना सभा के प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी को सौंपा। इसमें मेरठ में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता मुकेश सिद्दार्थ पर रासुका की कार्यवाही की मांग करते हुए आक्रोश प्रकट किया गया।

अभिषेक गुर्जर ने कहा कि सपा नेता मुकेश सि(ार्थ ने मेरठ में कुछ दिन पहले राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का घर जलाने की धमकी खुलेआम दी थी, देर रात मुकेश सिद्दार्थ की दिल्ली से गिरफ्तारी कर ली गई है, आज इस टिप्पणी से गुर्जर समाज के लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है। ज्ञापन में कहा गया कि उन्होंने कहा कि सोमेन्द्र तोमर जनप्रतिनिधि हैं और सरकार में मंत्री होने के कारण एक सम्मान भी रखते हैं। सपा नेता के खिलाफ रासुका लगाने के साथ ही सख्त कार्यवाही की मांग की गयी है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से आनन्द कुमार, लीलू गुर्जर, ब्रिजेश प्रधान, अतुल प्रधान, अमित कसाना, बबलू प्रधान, अनिल कुमार, ब्रह्मपाल गुर्जर, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, अमित कुमार, रोहित सिंह प्रधान, अंकुर प्रधान, पवन चैहान, अमित शर्मा, हर्षित प्रधान, इसम सिंह और चन्द्रशेखर प्रधान सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर क्षेत्र के दो दर्जन गांवों को विकास की सौगात

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दून वैली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ‘मदर्स डेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में लगी भीषण आगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »