एम.जी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पाई राष्ट्रीय उपलब्धि

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने भारतीय मानक ब्यूरो ;बीआईएसद्ध द्वारा चलाए जा रहे वस्तुओं के मानकीकरण के प्रति जागरुकता आधारित कार्यक्रमों में प्रतिभागिता के साथ आयोजित प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित किया है। इन विजेता विद्यार्थियों को देहरादून में आयोजित हुए सम्मान समारोह में नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो ;बीआईएसद्ध देहरादून शाखा के तत्वावधान में विज्ञान एवं मानक विषय पर 9 दिसम्बर 2023 को क्षेत्रीय एवं 23 दिसम्बर 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था, जिसमें लगभग 650 स्टैण्डर्ड क्लब के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने पर देहरादून में विजेता विद्यार्थियों के लिए बीआईएस द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विशिष्ट स्थान पाकर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एम.जी. पब्लिक स्कूल के कक्षा-12 के छात्र हर्ष गोयल एवं अनुज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया, जबकि विद्यालय के ही छात्र यश मित्तल द्वितीय, छात्रा नन्दिनी दीक्षित और वंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में यश मित्तल एवं नन्दिनी दीक्षित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन में स्टैण्डर्ड क्लब के मेंटर लोकेश शर्मा एवं उनके अभिभावकों का पूर्ण सहयोग रहा।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि इन चयनित विद्यार्थियों को बीआईएस के 77वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय देराहदून में आयोजित समारोह के लिए क्षेत्रीय प्रमुख श्री सुधीर विश्नोई एवं सरिता त्रिपाठी द्वारा निमंत्रण दिया गया। समारोह में आए मुख्य अतिथि इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं मिशन मंगल टीम के सदस्य रहे श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र हर्ष गोयल व अनुज को 5000 रुपये नगद, द्वितीय स्थान पर रहे छात्र यश मित्तल को 3000 रुपये, वंशिका वर्मा और नन्दिनी दीक्षित को 2000 रुपये तथा सांत्वना पुरस्कार में छात्रा नन्दिनी रूहेला को एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धा और गतिविधियां युवा वैज्ञानिकों में नवाचार के प्रति आकर्षण के साथ ही उत्पादों और वस्तुओं की गुणवत्ता तथा सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करती है।

इसे भी पढ़ें:  सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पंजाब: मोगा में शादी के लिए पहुंची बारात को नहीं मिला दुल्हन का घर, ठगी का शिकार हुआ परिवारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पति के प्यार में नहीं, प्रेमी के लिए बनी कातिल: सोनम ने साजिश रच कर करवाई पति की हत्या, खाई में खुद दिया धक्का

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमवीए के बाद महायुति में भी घमासानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »