TRAINING–कंबोडिया के ट्रेनी अफसरों ने समझी पंचायती राज व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित जिले के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मंगलवार को कंबोडिया के 40 ट्रेनी सिविल सर्विस के अधिकारियों को विकास का ककहरा सिखाते हुए पंचायत राज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही इन अधिकारियों को लाॅ एण्ड आॅर्डर की एबीसीडी भी पढ़ाई गई। पिछले दिनों जनपद में हुई कुछ घटनाओं, उनके कारण पैदा हुई कानून व्यवस्था की चुनौतियों और निस्तारण की जानकारी देते हुए क्राउड मैनेजमेंट के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान और शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों की व्यवस्था, चुनाव प्रणाली के बारे में भी उनको पाठ पढ़ाया गया।

जानकारी के अनुसार कंबोडिया के 40 अंडर ट्रेनी अफसरों का दल सरदार वल्लभ भाई प्रशिक्षण अकादमी मसूरी उत्तराखंड से ट्रेनिंग के बाद मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। यहां विकास भवन में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अगुवाई में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने इस दल में शामिल अफसरों का स्वागत किया। इन अधिकारियों को गांव जड़ौदा के पंचायत भवन और परिषदीय स्कूल जाकर गांव की पंचायती राज व्यवस्था को देखने का कार्यक्रम कोहरे के कारण हुई देरी के चलते निरस्त कर दिया गया था।

वहीं विकास भवन में कंबोडिया के प्रशासनिक अधिकारियों के इस दल को जिले के अफसरों ने भारत में पुलिस और प्रशासनिक ढांचा किस प्रकार कार्य करता है के विषय में जानकारी प्रदान की। विकास भवन में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रजेंटेशन के माध्यम इन अधिकारियों को पूरी व्यवस्था की जानकारी दी। इन अधिकारियों को जिलों में पुलिस प्रशासनिक सिस्टम के लिए डीएम से लेकर लेखपाल तक की पूरी व्यवस्था और एसएसपी से लेकर थानेदार तक के कार्य और अधिकार बारीकी से बताये गये। सीडीओ संदीप भागिया पंचायती राज व्यवस्था के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। इसमें उनको बताया गया कि ग्रामीण विकास के लिए पंचायत राज व्यवस्था के लागू होने के बाद क्या क्रांतिकारी बदलाव आया और इसमें ग्राम प्रधान किस तरह से गांव में विकास और दूसरे कार्यों का संचालन करता है। अधिकारियों की क्या भूमिका होती है। वहीं एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भारतीय पुलिस सेवा की व्यवस्था, डीजीपी से लेकर सिपाही तक के दायित्व और अधिकार के बारे में जानकारी के साथ ही जनपद में पिछले दिनों घटित कुछ घटनाओं के सहारे कानून एवं व्यवस्था के बारे में जारी दी। 

इसे भी पढ़ें:  वीडियो वायरल-प्रणव और उमेश के सियासी द्वंद्व में कूदे राकेश टिकैत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शादी से लौटते वक्त ट्राले से टकराई कार, तीन गंभीर रूप से घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वीडियो वायरल-प्रणव और उमेश के सियासी द्वंद्व में कूदे राकेश टिकैत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयशा बनी कोमल ने मियां वसीम पर लगाया रेप का आरोपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »